AI दुनिया को जोड़ेगा, जयशंकर ने वैश्विक दक्षिण को दिया भविष्य का मंत्र
भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने ग्लोबल साउथ के अपने साथी देशों से कहा है कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) लोगों को एक साथ लाने का काम करे, न कि देशों को एक-दूसरे से दूर करे।
उन्होंने ग्लोबल साउथ के देशों को संबोधित करते हुए कहा कि आर्थिक दबाव, जलवायु परिवर्तन के झटके और वैश्विक तनाव जैसी बड़ी चुनौतियों से निपटने के लिए सभी को मिलकर काम करना चाहिए।
जयशंकर ने ओपन सप्लाई चेन बनाए रखने पर जोर दिया
जयशंकर ने देशों से आग्रह किया कि वे आपूर्ति श्रृंखला को खुला रखें और ऊर्जा के मुद्दे को राजनीति से दूर रखें। उन्होंने यह भी बताया कि खाद्य पदार्थों की लगातार और स्थिर आपूर्ति सुनिश्चित करना कितना जरूरी है, साथ ही विकासशील देशों को अपने उद्योगों को बढ़ाने के अधिकार की भी रक्षा होनी चाहिए।
उनका यह संदेश ऐसे समय आया है जब दुनियाभर के तकनीकी दिग्गज इस बात पर बहस कर रहे हैं कि AI हमारे भविष्य को किस तरह आकार देगा।