LOADING...
क्या एस जयशंकर ने संसद में इजरायल का खुला समर्थन किया? जानिए सच्चाई
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने सोमवार को ईरान युद्ध को लेकर संसद में जानकारी दी थी

क्या एस जयशंकर ने संसद में इजरायल का खुला समर्थन किया? जानिए सच्चाई

लेखन गजेंद्र
Mar 10, 2026
02:24 pm

क्या है खबर?

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध के बीच सोमवार को विदेश मंत्री एस जयशंकर ने संसद के दोनों सदनों (लोकसभा और राज्यसभा) में सरकार का पक्ष रखा था। अब सोशल मीडिया पर उनके वीडियो साझा कर दावा किया जा रहा है कि उन्होंने संसद में भाषण के दौरान इजरायल का खुला समर्थन किया और विरोधियों को पाकिस्तान जाने को कहा है। प्रेस सूचना ब्यूरो (PIB) ने वीडियो की सत्यतता की जांच की, जिसमें यह फर्जी पाया गया।

जांच

फर्जी वीडियो में क्या बोल रहे हैं एस जयशंकर?

यह वीडियो पाकिस्तान के कुछ अकाउंट्स से साझा किया जा रहा है, जिसमें समाचार एजेंसी ANI का लोगो भी लगा है। वीडियो में जयशंकर बोल रहे हैं, "भारत बैठकर इजरायल का मुस्लिम देशों द्वारा उत्पीड़न नहीं देख सकता। हम इजरायल के साथ गर्व से खड़े हैं। किसी को आपत्ति है तो वह पाकिस्तान जा सकता है, क्योंकि भारत इजरायल के खिलाफ नफरत नहीं देख सकता। इजरायल ने हाल में अफगानिस्तान को भारत के अनुरोध पर अफगानिस्तान की मदद की है।"

फर्जी

PIB ने बताया- फर्जी है वीडियो

PIB ने फर्जी और असली वीडियो एक्स पर साझा कर लिखा, 'डीपफेक वीडियो अलर्ट: पाकिस्तानी प्रोपेगैंडा अकाउंट एस जयशंकर का एक डिजिटल रूप से बदला वीडियो साझा कर रहे हैं। इसमें झूठे दावे हैं कि उन्होंने कहा कि भारत मुस्लिम देशों द्वारा इजरायल को परेशान किए जाने को बर्दाश्त नहीं करेगा और इजरायल ने भारत के कहने पर अफगान-तालिबान को करीब 27,000 करोड़ रुपये दिए हैं। यह एक AI-जनरेटेड डीपफेक वीडियो है। जयशंकर ने ऐसा कोई बयान नहीं दिया है।'

Advertisement

ट्विटर पोस्ट

एस जयशंकर का वीडियो

Advertisement