Loading...
हिमाचल प्रदेश में 100 मीटर ऊंचे हाई टेंशन तार में फंसा रूसी पैराग्लाइडर, बचाया गया
हिमाचल प्रदेश में 100 मीटर ऊंचे हाई टेंशन तार में फंसा रूसी पैराग्लाइडर (प्रतीकात्मक तस्वीर)

हिमाचल प्रदेश में 100 मीटर ऊंचे हाई टेंशन तार में फंसा रूसी पैराग्लाइडर, बचाया गया

लेखन गजेंद्र
Nov 10, 2026
08:15 pm

क्या है खबर?

हिमाचल प्रदेश के मंडी में एक रूसी पैराग्लाइडर जमीन से 100 मीटर ऊंचे हाई टेंशन तारों में फंस गया। उसे 3 घंटे चले अभियान के बाद किसी तरह बचाया गया। रूसी पैराग्लाइडर पायलट की पहचान एलेक्सी के तौर पर हुई है। उसने दिन में पहले कांगड़ा जिले में मशहूर पैराग्लाइडिंग साइट बीर बिलिंग से उड़ान भरी थी। घटना की कुछ तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आई हैं, जिसमें बचाव दल की सराहना की जा रही है।

घटना

क्या है मामला?

एलेक्सी ने सोमवार को उड़ान भरी थी, लेकिन कुछ देर बाद वे बिजली के हाई-वोल्टेज तारों में फंस गए और ऊपर ही लटकते रहे।

पायलट ने किसी तरह अपने मोबाइल फोन से बीर बिलिंग पैराग्लाइडिंग एसोसिएशन के साथ अपनी लोकेशन शेयर की। इसके बाद यह जानकारी मंडी जिला प्रशासन को दी गई, जिसने बचाव के काम शुरू किए।

लगभग 3 घंटे की कड़ी कोशिशों के बाद, रूसी पायलट को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया।

बचाव

भारतीय वायुसेना की भी मांगी गई मदद

मंडी के उपायुक्त अपूर्व देवगन ने NDTV से बताया कि जिला प्रशासन को दोपहर में जानकारी मिली कि टांडू के पास हाई-टेंशन तारों पर एक पैराग्लाइडर फंसा है।

ऑपरेशन की मुश्किल को देखते हुए, तुरंत क्रेन और दूसरे स्रोत भेजे गए। भारतीय वायुसेना से भी मदद मांगी गई। हालांकि, किसी तरह हवाई मदद से पहले पायलट को क्रेन की मदद से बचा लिया गया।

बचाव अभियान में भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI), गवार कंस्ट्रक्शन कंपनी, SDRF और NDRF शामिल रहे।

ADVERTISEMENT

ट्विटर पोस्ट

घटना का वीडियो

ADVERTISEMENT