अब ग्रामीण भी 25 दिन में बुक कर सकेंगे रसाेई गैस सिलेंडर, सरकार ने दिए आदेश
देश
ग्रामीण घरों में रहने वाले लोगों को अब लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। अब ग्रामीण उपभोक्ता पहले 45 दिनों के बजाय हर 25 दिनों में अपना अगला रसोई गैस सिलेंडर बुक कर सकेंगे। सरकार ने हाल ही में यह बदलाव लागू किया है। राज्य मंत्री सुरेश गोपी ने बताया कि यह फैसला तरलीकृत पेट्रोलियम गैस (LPG) सप्लाई में सुधार और रिफिल बैकलॉग में आई काफी कमी के मद्देनजर लिया गया है।
सबको बराबर 25-दिन की बुकिंग
पिछले दिनों आपूर्ति में आई दिक्कतों के चलते कई ग्रामीण उपभोक्ताओं को लंबा इंतजार करना पड़ा था, खासकर मध्य पूर्व में चल रहे संघर्ष से पैदा हुए व्यवधानों के बाद। पहले शहरी उपभोक्ताओं को कम समय का इंतज़ार करना पड़ता था। इस नए नियम के साथ अब हर किसी को 25 दिन में ही सिलेंडर बुक करने की सुविधा मिलेगी, फिर चाहे वे गांव के हों या शहर के।