राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) प्रमुख मोहन भागवत का मानना है कि दुनिया के ताकतवर देश भारत को आगे बढ़ता नहीं देखना चाहते हैं।
महाराष्ट्र में आयोजित पद्मा फेस्टिवल में उन्होंने कहा कि ये देश भारत पर दबाव बनाए रखने की कोशिश करते हैं, ताकि वे खुद ऊपर बने रहें।
उनके मुताबिक, यह 'सर्वाइवल ऑफ द फिटेस्ट' यानी 'जो सबसे मजबूत है, वही बचेगा' वाली सोच है। भारत की दूसरों, यहां तक कि अपने विरोधियों की भी मदद करने की आदत उनकी इस सोच में फिट नहीं बैठती।
पद्मा फेस्टिवल शुरू, नेताओं ने युवाओं की तारीफ की
पद्मा फेस्टिवल की शुरुआत MIT कैंपस में हुई। इसका मकसद लोगों को जोड़ने और विचारों को साझा करने के लिए एक मंच देना है।
पूर्व चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान (रिटायर्ड) ने इस बात पर जोर दिया कि 'विकसित भारत' बनाने के लिए युवा कितने अहम हैं।
मोहन भागवत ने भी युवा भारतीयों की तारीफ की। उन्होंने कहा कि युवा बड़े सपने देखते हैं और देश को ऊंचाइयों पर ले जाना चाहते हैं।