न्यूयॉर्क में RSS का शताब्दी शंखनाद, मैडिसन स्क्वायर गार्डन में 'यूनिवर्सल वननेस'
देश
RSS प्रमुख मोहन भागवत न्यूयॉर्क पहुंच गए हैं। वे संगठन की 100वीं वर्षगांठ के मौके पर 3 देशों के दौरे पर हैं। अमेरिका, कनाडा और ब्रिटेन में वे भारतीय समुदाय के लोगों से मिलेंगे। न्यूयॉर्क में पहुंचते ही उनका तिलक लगाकर स्वागत किया गया।
मैडिसन स्क्वायर गार्डन में 'यूनिवर्सल वननेस सेलिब्रेशंस'
मुख्य कार्यक्रम 'यूनिवर्सल वननेस सेलिब्रेशंस' शनिवार को मैडिसन स्क्वायर गार्डन में होगा। इसमें सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे और एकता तथा वैश्विक सद्भाव पर बातचीत भी होगी।
यह दौरा ऐसे समय में हो रहा है जब एक अमेरिकी धार्मिक आयोग ने RSS के खिलाफ प्रतिबंध लगाने की मांग की है। हालांकि, भारत सरकार ने इन दावों को पक्षपाती बताकर खारिज कर दिया है।