हैदराबाद के कैरेटलेन स्टोर में सेंधमारी, चोर ले उड़े 300-400 आभूषण
देश
हैदराबाद में सोमवार तड़के एक बड़ी सेंधमारी की घटना हुई। चोरों ने मेडिपल्ली स्थित कैरेटलेन स्टोर में सेंध लगाई और वहां से करीब 2 करोड़ रुपये लागत के 300 से 400 गहने उड़ा लिए। दुकान के मालिक के सुब्रह्मण्यम के मुताबिक, चोरी हुए गहनों में महिलाओं के अलग-अलग कैरेट के आभूषण शामिल थे।
मेडिपल्ली पुलिस ने जांच के लिए गठित की टीम
चोरी का पता सुबह करीब 7 बजे मकान मालिक को चला, जिसके बाद उन्होंने तुरंत के सुब्रह्मण्यम को सूचना दी। मेडिपल्ली पुलिस अब CCTV फुटेज खंगाल रही है और सुराग जुटा रही है, ताकि लगभग 7 संदिग्धों की पहचान कर उन्हें पकड़ा जा सके। इस पूरे मामले की गुत्थी सुलझाने के लिए पुलिस ने विशेष टीमें बना दी हैं।