Page Loader
हरियाणा: करनाल में 3 मंजिला चावल मिल ढहने से 4 मजदूरों की मौत, कई दबे
हरियाणा के करनाल में 3 मंजिला चावल मिल की इमारत ढहने से 4 की मौत (तस्वीर: ट्विटर/@payal_mohindra)

हरियाणा: करनाल में 3 मंजिला चावल मिल ढहने से 4 मजदूरों की मौत, कई दबे

लेखन गजेंद्र
Apr 18, 2023
10:53 am

क्या है खबर?

हरियाणा के करनाल जिले में मंगलवार तड़के 3ः00 बजे एक 3 मंजिला चावल मिल की इमारत ढहने से 4 मजदूरों की मौत हो गई, जबकि 20 से अधिक घायल हुए हैं। घटना जिले के तरावड़ी कस्बे के शिव शक्ति चावल मिल में हुई। हादसे के समय मजदूर सो रहे थे, तभी इमारत की सबसे ऊपरी मंजिल की छत ढह गई। मरने वाले चारों मजदूर प्रवासी हैं। मलबे में कुछ मजदूरों के दबे होने की आशंका भी है।

हादसा

इमारत में रहते थे 150 से अधिक मजदूर

जानकारी के मुताबिक, इमारत में 157 मजदूर रहते थे। इनमें से अधिकतर काम पर गए थे, जबकि 30 से अधिक मजदूर अंदर सो रहे थे। इमारत गिरने के बाद सभी मजदूर मलबे में फंस गए। पुलिस का कहना है कि राहत और बचाव कार्य जारी है। बुलडोजर से मलबा हटाया जा रहा है। घायलों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। इमारत को लेकर भी पूछताछ की जा रही है कि यह कितने साल पुरानी थी।

ट्विटर पोस्ट

बुलडोजर से हटाया जा रहा मलबा