पश्चिम बंगाल 12वीं के नतीजे हुए जारी, ऐसे चेक करें
पश्चिम बंगाल 12वीं (उच्च माध्यमिक) के नतीजे आज जारी कर दिए गए हैं। छात्र आज सुबह 10:30 बजे से ही अपनी आधिकारिक वेबसाइट wbresults.nic.in या wbchse.wb.gov.in पर रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन संबंधी जानकारी भरकर अपने परिणाम देख पाएंगे। इन नतीजों की आधिकारिक घोषणा बिधाननगर स्थित WBCHSE कार्यालय में हुई।
ऑनलाइन मार्कशीट डाउनलोड या SMS से ऐसे करें चेक
छात्र अपनी मार्कशीट ऑनलाइन डाउनलोड करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रोल नंबर और जन्मतिथि भर सकते हैं। अगर वेबसाइट पर ज्यादा ट्रैफिक होने की वजह से धीमी चल रही हो या खुल न रही हो, तो परिणाम SMS के जरिए भी देखे जा सकते हैं। SMS से नतीजे जानने के लिए, अपने मोबाइल से 'WB12' लिखकर अपना रोल नंबर टाइप करें और इसे 5676750 या 58888 पर भेज दें। परीक्षा पास करने के लिए हर विषय में कम से कम 33 प्रतिशत अंक लाना जरूरी है। अगर किसी छात्र के एक या दो विषयों में कम अंक आते हैं, तो उन्हें घबराने की जरूरत नहीं है। बोर्ड के नियमों के अनुसार सप्लीमेंट्री परीक्षा का भी आयोजन किया जाएगा।