NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    जम्मू-कश्मीर
    क्राइम समाचार
    कोरोना वायरस
    कोरोना वायरस वैक्सीन
    लखीमपुर रेप-हत्याकांड
    हल्के लड़ाकू हेलीकॉप्टर (LCH)
    भू-धंसाव
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / देश की खबरें / TRP घोटाला: मुंबई पुलिस ने रिपब्लिक टीवी के CEO को किया गिरफ्तार
    देश

    TRP घोटाला: मुंबई पुलिस ने रिपब्लिक टीवी के CEO को किया गिरफ्तार

    TRP घोटाला: मुंबई पुलिस ने रिपब्लिक टीवी के CEO को किया गिरफ्तार
    लेखन मुकुल तोमर
    Dec 13, 2020, 11:34 am 1 मिनट में पढ़ें
    TRP घोटाला: मुंबई पुलिस ने रिपब्लिक टीवी के CEO को किया गिरफ्तार

    रविवार को टीवी रेटिंग पॉइंट्स (TRP) घोटाले में बड़ी कार्रवाई करते हुए मुंबई पुलिस ने रिपब्लिक टीवी के CEO विकास खानचंदानी को गिरफ्तार कर लिया। उन्हें उनके घर से गिरफ्तार किया गया। इस घोटाले में ये कुल 13वीं गिरफ्तारी है और मामले में रिपब्लिक टीवी के कई अधिकारी पुलिस के शक के घेरे में हैं। चैनल के पश्चिमी क्षेत्र के डिस्ट्रीब्यूशन हेड घनश्याम सिंह को मामले में पिछले महीने ही गिरफ्तार किया जा चुका है।

    अक्टूबर में सामने आया था TRP घोटाला

    अक्टूबर में सामने आए TRP घोटाले में ब्रॉडकास्ट ऑडिंयस रिसर्च काउंसिल (BARC) ने बैरोमीटर्स लगाने और उनकी मरम्मत का काम करने वाली हंसा रिसर्च ग्रुप के जरिये मुंबई पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया था कि कुछ चैनल TRP के आंकड़ों में छेड़छाड़ कर रहे हैं। इसके बाद पुलिस ने हंसा के एक पूर्व कर्मचारी को गिरफ्तार किया था जिसने पूछताछ में पैसे लेकर TRP के आंकड़ों में छेड़छाड़ करने वाले गिरोह के बारे में बताया था।

    जांच में सामने आया था रिपब्लिक टीवी का नाम

    पुलिस के अनुसार, BARC ने जो विश्लेषण रिपोर्ट जमा की थी उसमें रिपब्लिक टीवी का नाम भी सामने आया था और उसकी TRP में संदिग्ध ट्रेंड देखे गए थे। इसके बाद जिन लोगों से इस मामले में संपर्क किया गया था, उन्होंने पुलिस पूछताछ में माना है कि उन्हें पैसा दिया गया था। पुलिस ने पश्चिमी क्षेत्र में चैनल के वितरण प्रमुख घनश्याम सिंह सहित अन्य अधिकारियों को हिरासत में लेकर गहन पूछताछ भी की थी।

    ऐसे किया था रिपब्लिक टीवी ने घोटाला

    पुलिस के अनुसार, TRP नापने के लिए BARC ने देशभर में 30,000 बैरोमीटर लगाए हैं, जिनमें से 2,000 मुंबई में हैं। बैरोमीटर का डाटा पूरी तरह गोपनीय होता है। इसके बाद भी रिपब्लिक टीवी ने बैरोमीटर वाले घरों का पता लगा लिया और वहां रहने वाले लोगों को रिश्वत देकर अपना चैनल देखने को कहा। कुछ मजदूरों के घरों में तो अंग्रेजी चैनल देखने के लिए पैसे दिए गए। मामले में चैनलों के बीच तू-तू-मैं-मैं भी देखने को मिली थी।

    अर्नब गोस्वामी को भी किया गया था गिरफ्तार

    बता दें कि विकास से पहले रिपब्लिक टीवी के संपादक अर्नब गोस्वामी को भी मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार किया था। हालांकि उन्हें इस मामले में नहीं बल्कि एक इंटीरियर डिजाइनर अन्यव नायक और उनकी मां की आत्महत्या के मामले में गिरफ्तार किया गया था।

    TRP क्या होती है?

    TRP का पूरा नाम टेलीविजन रेटिंग प्वाइंट्स हैं। इससे यह पता लगाया जाता है कि कौन सा चैनल या किसी चैनल का कौन सा कार्यक्रम सबसे ज्यादा लोगों द्वारा देखा जा रहा है। किसी चैनल या कार्यक्रम की TRP जितनी ज्यादा होगी, उसका मतलब है कि उसे उतने ही ज्यादा लोग पसंद कर रहे हैं। एक तरह से कहा जाए तो यह लोगों की पसंद को भी दर्शाता है। BARC एजेंसी इस पूरी व्यवस्था को संभालती है।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    मुंबई पुलिस
    रिपब्लिक टीवी

    ताज़ा खबरें

    बांग्लादेश के खिलाफ वनडे और टी-20 सीरीज के लिए इंग्लैंड क्रिकेट टीम घोषित  इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    'मोलक्की' के दूसरे सीजन से विधि यादव करेंगी टीवी डेब्यू, जल्द प्रसारित होगा शो कलर्स TV
    SA20: टेंबा बावुमा नीलामी में नहीं बिके थे, अब इस टीम ने अपने साथ जोड़ा SA20
    राजस्थान: अजमेर शरीफ में खादिमों की "गुंडागर्दी", चंदे के धंधे का वीडियो वायरल मुस्लिम

    मुंबई पुलिस

    मुंबई: ED अधिकारी बनकर व्यापारी के कार्यालय पर छापा, नकदी और करोड़ों रुपये का सोना उड़ाया मुंबई
    निर्देशक राजकुमार संतोषी को मिली जान से मारने की धमकी, मुंबई पुलिस से मांगी सुरक्षा बॉलीवुड समाचार
    राखी सावंत को मुंबई पुलिस ने हिरासत में लिया, शर्लिन चोपड़ा ने दर्ज कराई थी शिकायत राखी सावंत
    तुनिषा शर्मा आत्महत्या मामले में 14 दिन के लिए बढ़ी शीजान खान की हिरासत तुनिषा शर्मा

    रिपब्लिक टीवी

    TRP घोटाला: अर्नब गोस्वामी ने दिए थे 40 लाख रुपये और 12,000 अमेरिकी डॉलर- पार्थो दासगुप्ता मुंबई पुलिस
    'हेट स्पीच' के लिए रिपब्लिक भारत पर UK में लगा लगभग 20 लाख का जुर्माना भारत की खबरें
    अर्नब गोस्वामी को मिली राहत, सुप्रीम कोर्ट ने दिए जमानत पर रिहा करने के आदेश बॉम्बे हाई कोर्ट
    फर्जी TRP मामला: मुंबई पुलिस ने रिपब्लिक टीवी के वरिष्ठ कार्यकारी को किया गिरफ्तार मुंबई

    देश की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    India Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023