NEET-UG 2026 लीक: पुणे के मशहूर कोचिंग सेंटर पर लगा ताला, संस्थापक गिरफ्तार
पुणे के छात्रों के लिए एक अहम खबर सामने आई है। NEET, JEE और MHT-CET जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराने वाला मशहूर रेणुकाई करियर सेंटर (RCC) अब बंद कर दिया गया है। शहर के प्रशासन ने यह कार्रवाई सेंटर के संस्थापक शिवराज मोतेगांवकर की गिरफ्तारी के बाद की है।
मोतेगांवकर पर NEET-UG 2026 के पेपर लीक करने वाले एक गिरोह का हिस्सा होने का आरोप है। बता दें कि RCC पिछले करीब डेढ़ साल से बिना किसी जरूरी कंप्लीशन सर्टिफिकेट के चल रहा था।
पुणे नगर निगम ने मालिक पर 3 गुना जुर्माना लगाया
पुणे नगर निगम (PMC) के मुताबिक, प्रॉपर्टी मालिक ने कंप्लीशन सर्टिफिकेट हासिल करने के लिए जारी किए गए कई नोटिसों को लगातार नजरअंदाज किया। इसी वजह से उन पर वास्तविक जुर्माने से 3 गुना ज्यादा पेनल्टी लगाई गई है। भले ही मालिक ने अब इसके लिए आवेदन कर दिया है, लेकिन आगे बढ़ने से पहले उन्हें सभी बकाया राशियां चुकानी होंगी। मोतेगांवकर की गिरफ्तारी ने एक बार फिर से कोचिंग सेंटरों के काम करने के तरीके और उनके नियमों के पालन को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।