दिल्ली में लक्ष्मी योजना के लिए 1.45 लाख से ज्यादा पंजीयन, जानें किसे मिलेंगे 2,500 रुपये
दिल्ली से एक अहम खबर सामने आई है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की लक्ष्मी योजना, जो 1 अगस्त को शुरू हुई थी, उसके लिए 1.45 लाख से ज्यादा महिलाओं ने पंजीयन करवा लिया है। इस योजना के जरिए जो महिलाएं पात्र होंगी, उन्हें हर महीने 2,500 रुपये दिए जाएंगे। इस योजना के लिए सरकार ने 5,100 करोड़ रुपये का बजट तय किया है।
कौन पात्र है और कौन नहीं?
लक्ष्मी योजना का लाभ उठाने के लिए कुछ जरूरी शर्तें रखी गई हैं। अगर आप 21 से 60 साल की महिला हैं और आपके परिवार की सालाना आय 2.5 लाख रुपये तक है, तो आप इसके लिए आवेदन कर सकती हैं।
आपको अपने MLA या MP से एक सिफारिश पत्र भी लेना होगा। साथ ही, आप इनकम टैक्स भरने वाले या कोई सरकारी कर्मचारी नहीं होनी चाहिएं। इस योजना से उन महिलाओं को बाहर रखा गया है जिनके 3 से ज्यादा जीवित बच्चे हैं। इसके अलावा, ऐसे परिवार जो सालभर में 2,400 यूनिट से ज्यादा बिजली इस्तेमाल करते हैं या जिनके पास कोई 4 पहिया वाहन है, वे भी इस योजना का लाभ नहीं ले पाएंगे।