दिल्ली में शुरू होगी 11,427 करोड़ रुपये की जल सुधार परियोजना, 36 लाख लोगों को मिलेगा 24 घंटे पानी
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पश्चिमी और दक्षिण-पश्चिमी दिल्ली के लिए 11,427 करोड़ की एक विशाल का ऐलान किया है। इस परियोजना से 20 विधानसभा क्षेत्रों में रहने वाले करीब 36.4 लाख लोगों को अब बेहतर पानी मिल पाएगा। इसके तहत भूमिगत जलाशय और लगभग 3,830 किलोमीटर लंबा जल नेटवर्क बिछाया जाएगा, जिसमें पानी की वितरण पाइपलाइनें भी शामिल होंगी।
केंद्र और दिल्ली सरकार मिलकर देंगे 25 प्रतिशत बजट
इस परियोजना के लिए बजट जुटाने में केंद्र और दिल्ली सरकार मिलकर काम करेंगे। दोनों सरकारें 25-25 प्रतिशत का योगदान देंगी, जबकि बाकी राशि लोन या सार्वजनिक निजी साझेदारी (PPP) के जरिए आएगी। कई बड़े सुधार अभी से शुरू हो गए हैं। जैसे, एशियन डेवलपमेंट बैंक समर्थित परियोजनाएं वजीराबाद के जल नेटवर्क को स्मार्ट मीटर लगाकर आधुनिक बना रही हैं, जिससे पानी की बर्बादी को रोका जा सकेगा। इस योजना में अनाधिकृत कॉलोनियों के लिए नई सीवर लाइनें बिछाने और एक देरी से भुगतान पर शुल्क माफी योजना लाने का भी प्रावधान है। इससे 5.15 लाख घरेलू और 15,796 व्यावसायिक उपभोक्ताओं को फायदा होगा।