JEE मेन 2027: अक्टूबर में रजिस्ट्रेशन, जनवरी में होगी परीक्षा
भविष्य के इंजीनियरों के लिए एक जरूरी खबर है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) JEE मेन 2027 के सेशन-1 के लिए रजिस्ट्रेशन अक्टूबर 2026 में शुरू कर सकती हैं।
अगर आपका सपना NIT, IIT या इससे जुड़े दूसरे संस्थानों में जाने का है, तो jeemain.nta.nic.in वेबसाइट पर नजर रखना न भूलें। जैसे ही आवेदन शुरू होंगे, आप तुरंत रजिस्ट्रेशन कर पाएंगे।
सेशन 1 की तारीखें, अवधि और जरूरी दस्तावेज
सेशन एक की परीक्षाएं 22, 23, 24, 28, 29 और 30 जनवरी को होंगी। सामान्य पेपर 3 घंटे का होगा, वहीं B.Arch और B.Planning के लिए साढ़े तीन घंटे का समय मिलेगा।
अभी से अपनी स्कैन की हुई फोटो और 10वीं क्लास का सर्टिफिकेट तैयार कर लें। इससे आवेदन शुरू होने पर आपको कोई दिक्कत नहीं होगी। सेशन-2 के लिए रजिस्ट्रेशन फरवरी में शुरू होने की उम्मीद है और इसकी परीक्षाएं अप्रैल में हो सकती हैं। आगे की आधिकारिक जानकारियों के लिए हमारे साथ बने रहें!