NewsBytes Hindi
    English
    अन्य
    चर्चित विषय
    जम्मू-कश्मीर
    क्राइम समाचार
    कोरोना वायरस
    कोरोना वायरस वैक्सीन
    लखीमपुर रेप-हत्याकांड
    हल्के लड़ाकू हेलीकॉप्टर (LCH)
    भू-धंसाव
    NewsBytes Hindi
    English
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / देश की खबरें / भारत ने पाकिस्तान उच्चायोग में कर्मचारियों की संख्या सात दिनों में 50 प्रतिशत घटाने को कहा
    देश

    भारत ने पाकिस्तान उच्चायोग में कर्मचारियों की संख्या सात दिनों में 50 प्रतिशत घटाने को कहा

    भारत ने पाकिस्तान उच्चायोग में कर्मचारियों की संख्या सात दिनों में 50 प्रतिशत घटाने को कहा
    लेखन भारत शर्मा
    Jun 23, 2020, 08:25 pm 1 मिनट में पढ़ें
    भारत ने पाकिस्तान उच्चायोग में कर्मचारियों की संख्या सात दिनों में 50 प्रतिशत घटाने को कहा

    राजधानी दिल्ली में पाकिस्तानी उच्चायोग के दो कर्मचारियों के जासूसी के मामले में पकड़े जाने के बाद भारत ने बड़ा कदम उठाया है। भारत ने अब दिल्ली में स्थित पाकिस्तानी उच्चायोग और इस्लामाबाद में स्थित भारतीय उच्चायोग में कर्मचारियों की संख्या 50 प्रतिशत तक घटाने का निर्णय किया है। इसके लिए भारत ने पाकिस्तानी उच्चायोग अधिकारियों को अवगत करा दिया है। ऐसे में अब पाकिस्तान को अपने आधे कर्मचारी वापस भेजने होंगे।

    भारत ने 110 से घटाकर 55 की अधिकारियों की संख्या

    HT की रिपोर्ट के अनुसार विदेश मंत्रालय ने बताया कि पहले दोनों देशों के उच्चायोग में 110-110 अधिकारी और कर्मचारी रखने का समझौता किया गया था, लेकिन अब इसे घटाकर 55 कर दिया गया है। वर्तमान में दोनों देशों के उच्चायोग में 95-90 अधिकारी और कर्मचारी तैनात हैं। ऐसे में अब दोनों देशों को अपने 35-35 अधिकारी और कर्मचारी कम करने होंगे। दोनों देशों को आगामी सात दिनों में ही यह कटौती करनी होगी।

    विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तान उच्चायोग अधिकारी को किया तलब

    विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्‍तव ने बताया कि मंगलवार को दिल्ली स्थित पाकिस्तानी उच्चायोग प्रभारी सैयद हैदर शाह को तलब कर मामले की जानकारी दी गई है। इसमें कहा गया कि पाकिस्तान का रवैया राजनयिक संबंधों के मापदंड पर खरा नहीं उतर रहा। पाकिस्तान उच्चायोग के अधिकारी जासूसी और आतंकी संगठनों के साथ संबंध रख रहे हैं। ऐसे में उच्चायोग में अधिकारी और कर्मचारियों की संख्या को आधा किया जा रहा है।

    भारत ने लगाए भारतीय अधिकारियों को प्रताडित करने के आरोप

    विदेश मंत्रालय ने हैदर शाह को यह भी बताया कि पाकिस्तानी उच्चायोग के दो अधिकारियों को जासूसी के मामले में वापस भेजे जाने के बाद में इस्लामाबाद में भारतीय उच्चायोग के अधिकारियों को प्रताडित किया जा रहा है। कुछ दिन पहले ही भारत के दो कर्मचारियों को अगवा कर उनके साथ बर्बर व्यवहार किया गया था और फर्जी मामले में फंसाया गया। दोनों ने 22 जून को भारत लौटकर पाकिस्तान में बीती आपबीती बताई है।

    पाकिस्तानी में बाहर निकलने से डरने लगे हैं भारतीय अधिकारी

    विदेश मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पाकिस्तान में भारतीय उच्चायोग के अधिकारियों के साथ बरती जा रही बर्बरता के कारण अधिकारी घर से बाहर निकलने में कतराने लगे हैं। अधिकारियों में डर बैठ गया कि बाहर निकलते ही उनका अपहरण किया जा सकता है या फिर उन्हें किसी अन्य मामले में फंसाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि इसके विपरीत दिल्ली में पाकिस्तारी उच्चायोग के अधिकारी पूरी तरह से स्वतंत्र रहते हैं।

    पाकिस्तान ने भारत से बदला लेने की नियत से उठाया यह कदम

    विदेश मंत्रालय के अनुसार पाकिस्तान ने बदला लेने की नियत से भारत के अधिकारियों को परेशानी कर रहा है। भारत ने गत दिनों पाकिस्तान उच्चायोग के दो अधिकारी आबिद हुसैन और मोहम्मद ताहिर को जासूसी के आरोप में निलंबित कर दिया था। दिल्ली पुलिस ने दोनों को पैसे देकर एक भारतीय नागरिक से भारतीय सुरक्षा प्रतिष्ठानों से संबंधित संवेदनशील दस्तावेज हासिल करते हुए पकड़ा था। जिसके बाद भारत सरकार ने उन पर बैन लगा दिया था।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    भारत की खबरें
    पाकिस्तान समाचार
    दिल्ली
    विदेश मंत्रालय

    ताज़ा खबरें

    रजनीकांत की फिल्म 'जेलर' की रिलीज डेट टली, जानिए निर्माताओं ने क्यों लिया यह फैसला रजनीकांत
    हॉकी विश्व कप: भारतीय टीम का सफर हुआ समाप्त, जानिए कैसा रहा प्रदर्शन हॉकी विश्व कप
    गुजरात: जिस दिन गोहत्या रुकी, उस दिन धरती की समस्याएं समाप्त हो जाएंगी- जिला अदालत गुजरात
    बिहार: जहरीली शराब पीने से सिवान में 3 की मौत, 7 अस्पताल में भर्ती बिहार

    भारत की खबरें

    ये हैं भारत के 5 मशहूर सांस्कृतिक फेस्टिवल, एक बार जरूर जाएं ट्रेवल टिप्स
    महाराष्ट्र-कर्नाटक ही नहीं, भारत के इन राज्यों के बीच भी चल रहा है सीमा विवाद मिजोरम
    OTT और थिएटर में इस हफ्ते देखें ये फिल्में और वेब सीरीज OTT प्लेटफॉर्म
    भारत में व्हाट्सऐप-पे के प्रमुख विनय चोलेट्टी ने अपने पद से दिया इस्तीफा व्हाट्सऐप

    पाकिस्तान समाचार

    मिशन मजनू: देशभक्ति और प्यार का जज्बा भरपूर, लेकिन जासूसी की गंभीरता में कमजोर पड़ी फिल्म सिद्धार्थ मल्होत्रा
    दाऊद इब्राहिम पर पाकिस्तान मेहरबान, कराची एयरपोर्ट पर बिना पासपोर्ट जांच आ-जा रहे गुर्गे दाऊद इब्राहिम
    पंजाब: पाकिस्तानी ड्रोन से भेजे जा रहे थे चीनी हथियार, BSF ने मार गिराया पंजाब
    पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ बोले- भारत के साथ तीन युद्ध लड़कर सबक सीख चुका है पाकिस्तान पाकिस्तान सरकार

    दिल्ली

    गणतंत्र दिवस परेड में किस थीम पर आधारित होगी किस राज्य की झांकी? गणतंत्र दिवस
    बिहार: कार सवार ने कई किलोमीटर तक बुजुर्ग को घसीटा, मौत बिहार
    दिल्ली के होटल का 23 लाख का बिल चुकाए बिना भागने वाला आरोपी गिरफ्तार दिल्ली पुलिस
    श्रद्धा हत्याकांड: दिल्ली पुलिस ने तैयार की 3,000 से अधिक पन्नों की ड्राफ्ट चार्जशीट- रिपोर्ट दिल्ली पुलिस

    विदेश मंत्रालय

    गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि होंगे मिस्र के राष्ट्रपति, 24 को पहुंचेंगे भारत नरेंद्र मोदी
    प्रधानमंत्री मोदी पर BBC की डॉक्यूमेंट्री को भारत सरकार ने बताया पूर्वाग्रह से ग्रसित प्रोपेगेंडा नरेंद्र मोदी
    भारतीय महिला प्रोफेसर का पाकिस्तानी दूतावास के कर्मचारियों पर अभद्र व्यवहार का आरोप, जानें पूरा मामला पाकिस्तान सरकार
    भारत में 3 रूसी नागरिकों की मौत आपस में जोड़ने का कोई कारण नहीं- विदेश मंत्रालय रूस समाचार

    देश की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    India Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023