दिल्ली-NCR में भारी बारिश से सड़कों पर भरा पारी, थमी राजधानी की रफ्तार
देश
दिल्ली और NCR में सोमवार को तेज बारिश के साथ तेज हवाएं चलीं, जिससे सफर करना बहुत मुश्किल हो गया। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने भी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है, जिससे इस हफ्ते भी बारिश होने का अनुमान है। सिर्फ दिल्ली में ही नहीं, बल्कि उत्तराखंड, ओडिशा और तेलंगाना में भी बारिश के आसार हैं।
जलभराव से दिल्ली-NCR में सफर हुआ मुश्किल
तेज बारिश के कारण पूरे इलाके में काफी जलभराव हो गया और जगह-जगह जाम लग गया। दिल्ली में संगम विहार के पास एमबी रोड पर लोग करीब एक घंटे तक फंसे रहे। हवाई अड्डे या साकेत कोर्ट जैसी जगहों तक पहुंचना बेहद मुश्किल हो गया। गाजियाबाद में NH-9 का अंडरपास पानी से भर गया था, जहां गाड़ियां रेंगती हुई निकल रही थीं या किनारे खड़ी थीं।