चेन्नई में बारिश का अलर्ट: 36 सेंटीमीटर बारिश ने डुबोया शहर, NDRF-TNDRF टीमें तैनात
देश
चेन्नई में भारी बारिश के बाद पानी ही पानी नजर आ रहा है और प्रशासन ने शहर में रेड अलर्ट जारी कर दिया है। पैरिज कॉर्नर जैसे इलाकों में 36 सेंटीमीटर तक बारिश दर्ज की गई है। उत्तर-पूर्व मानसून के चलते पिछले 24 घंटों में 20 सेंटीमीटर से भी ज्यादा बारिश हुई है। इसकी वजह से कई इलाकों में पानी भर गया है और सड़कों पर जाम लग रहा है। चेंगलपट्टू, कांचीपुरम और तिरुवल्लुर जैसे पड़ोसी जिलों के लिए भी भारी बारिश का नारंगी अलर्ट जारी किया गया है।
NDRF और TNDRF टीम तैनात, शुरू किए 9 राहत केंद्र
NDRF और TNDRF की आपातकालीन टीमें बाढ़ प्रभावित इलाकों में तैनात कर दी गई हैं। निचले इलाकों में फंसे लोगों की मदद के लिए नौ राहत केंद्र भी खोले गए हैं। मुख्यमंत्री सी जोसेफ विजय और लोक निर्माण विभाग, युवा कल्याण एवं खेल विकास मंत्री आदव अर्जुन खुद बचाव कार्यों का जायजा ले रहे हैं।