जून में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, RBI ने जारी की लिस्ट
अगर आप जून में बैंक का काम करने का सोच रहे हैं, तो पहले ये खबर पढ़ लीजिए। पूरे देश में बैंक की कई शाखाएं स्थानीय त्योहारों और धार्मिक कार्यक्रमों की वजह से कई दिनों तक बंद रहेंगी। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने राज्यवार छुट्टियों का कैलेंडर जारी कर दिया है। हालांकि, राहत की बात ये है कि डिजिटल बैंकिंग पर इन छुट्टियों का कोई असर नहीं पड़ेगा। UPI, नेट बैंकिंग और ATM पहले की तरह काम करते रहेंगे। आपका ऑनलाइन ट्रांजैक्शन बिल्कुल नहीं रुकेगा।
शहरवार जून में बैंक बंद रहने की खास तारीखें
जून में कुछ खास तारीखों पर इन शहरों में बैंक बंद रहेंगे: 15 जून को आइजोल में VMA डे और भुवनेश्वर में राजा संक्रांति का अवकाश रहेगा। 25 जून को विजयवाड़ा में मुहर्रम की वजह से बैंक बंद रहेंगे। 26 जून को नई दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, चेन्नई और कोलकाता जैसे बड़े शहरों में मुहर्रम के कारण बैंक बंद रहेंगे।
29 जून को शिमला में संत गुरु कबीर जयंती की छुट्टी होगी; 30 जून को आइजोल में रेमना नी के चलते बैंक बंद रहेंगे। अगर आपको चेक क्लियरेंस या कोई और कागजी काम करवाना है, तो बैंक जाने से पहले अपनी ब्रांच के खुलने का समय जांच लें, ताकि कोई परेशानी न हो।