RBI 2027 से लॉन्च करेगा 10 और 20 रुपये के पॉलिमर नोट
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) 1 अप्रैल, 2027 से 10 और 20 रुपये के पॉलिमर नोटों का एक पायलट प्रोजेक्ट शुरू कर सकता है। इन नए नोटों का आकार नहीं बदलेगा, जिससे ATM में कोई दिक्कत नहीं आएगी।
कागज और पॉलिमर दोनों तरह के नोट साथ-साथ चलन में रहेंगे। इसका मुख्य मकसद यह देखना है कि ये मजबूत और लंबे समय तक चलने वाले नोट रोजाना के इस्तेमाल में कितने कामयाब रहते हैं।
RBI जारी करेगा 2 अरब नोट
इस ट्रायल के दौरान करीब 2 अरब नए नोट बाजार में आएंगे। इनमें 10 और 20 रुपये के नोट बराबर-बराबर संख्या में होंगे।
RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने बताया कि कुछ देशों में पॉलिमर नोट 30 साल से भी ज्यादा चलते हैं। ये छोटे मूल्य के नोटों के लिए ज्यादा काम के होंगे, क्योंकि ऐसे नोटों का लेन-देन तेजी से होता है।
सरकार ने साफ कर दिया है कि अभी 1,000 रुपये जैसे बड़े मूल्य के पॉलिमर नोट लाने की कोई योजना नहीं है।