10 नवंबर को 7 शहरों में बैंक बंद, नवंबर में कुल 16 दिन की छुट्टियां
देश
10 नवंबर को अहमदाबाद, बेंगलुरु, बेलापुर, देहरादून, गंगटोक, मुंबई और नागपुर में बैंक बंद रहेंगे। इन शहरों में बाली प्रतिपदा, दीपावली, गोवर्धन पूजा और लक्ष्मी पूजा जैसे क्षेत्रीय त्योहार मनाए जाएंगे, जिनकी वजह से ये छुट्टियां होंगी।
यह छुट्टी भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा जारी छुट्टियों के आधिकारिक कैलेंडर के अनुसार है।
नवंबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक
नवंबर का महीना बैंक की छुट्टियों से भरा हुआ है। इस महीने अलग-अलग त्योहारों और सामान्य सप्ताहांत के कारण कुल 16 दिनों तक बैंकों की शाखाएं बंद रहेंगी।
अच्छी बात यह है कि ऑनलाइन बैंकिंग सेवाएं, UPI और बैंक के मोबाइल ऐप बिना किसी रुकावट के काम करते रहेंगे।