
RBI के नवनियुक्त गर्वनर को रूसी भाषा में धमकी भरा ईमेल मिला, जांच शुरू
क्या है खबर?
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के नवनियुक्त गर्वनर संजय मल्होत्रा को शुक्रवार को धमकी भरा एक ईमेल मिला है। इसमें रूसी भाषा में मुंबई स्थित बैंक परिसर को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। बम की धमकी गर्वनर के आधिकारिक ईमेल पर भेजा गया है। धमकी भरे ईमेल की जानकारी मिलने पर, मुंबई पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया है और इमेल भेजने वाली जांच की जा रही है।
धमकी
परिसर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी
मुंबई पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि RBI की आधिकारिक वेबसाइट पर एक धमकी मिली है, जो रूषी भाषा में है। इसमें बैंक को बम से उड़ाने की बात लिखी है। उन्होंने बताया कि माता रमाबाई मार्ग पुलिस स्टेशन में अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। बैंक परिसर की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। धमकी भरा ईमेल गर्वनर मल्होत्रा के कार्यभार संभालने के एक दिन बाद ही आया है।
जांच
लगातार मिल रही हैं ईमेल से धमकियां
RBI के गर्वनर को धमकी मिलने से पहले दिल्ली के 4 निजी स्कूलों को भी शुक्रवार रात में धमकी भरा ईमेल आया है, जिसमें स्कूलों को बम से उड़ाने की बात लिखी है। इससे पहले 9 दिसंबर को दिल्ली के 40 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। पुलिस अभी तक स्कूलों को मिली धमकी का पता नहीं लगा सकी है। दिल्ली में कुछ महीने पहले स्कूलों को रूसी VPN से भी धमकी मिल चुकी है।