Page Loader
ओडिशा: जंगल में देखा गया काले रंग का दुर्लभ तेंदुआ, बाघ गणना के दौरान आया सामने
ओडिशा के जंगलों में दिखा काले रंग का दुर्लभ तेंदुआ (तस्वीर: एक्स/@susantananda3)

ओडिशा: जंगल में देखा गया काले रंग का दुर्लभ तेंदुआ, बाघ गणना के दौरान आया सामने

लेखन गजेंद्र
Nov 30, 2023
12:39 pm

क्या है खबर?

ओडिशा के जंगलों में काले रंग का दुर्लभ तेंदुआ देखा गया है। तेंदुआ राज्य सरकार की ओर से चल रही बाघों की गणना के दौरान कैमरे में कैद हुआ। प्रधान मुख्य वन संरक्षक (PCCF) वन्यजीव, सुशांत नंदा ने 2 तेंदुओं की तस्वीर एक्स पर साझा कर लिखा, 'ओडिशा में चल रही कैमरा ट्रैप बाघ गणना हमारे राज्य में जंगली जीवों की कुछ रोमांचक और अप्रत्याशित उपस्थिति को सामने ला रही है।' नंदा ने जंगल का खुलासा नहीं किया है।

तेंदुआ

काले तेंदुए की संख्या के बारे में सही जानकारी नहीं

काला तेंदुआ मध्य ओडिशा के जंगलों में मिलने की बात सामने आ रही है। संभावना है कि नयागढ़, कंधमाल, बौद्ध और अनुगुल जिलों के जंगलों में यह तेंदुआ हो। काले तेंदुओं की सही संख्या के बारे में अभी जानकारी सामने नहीं आई है। राज्य सरकार की बाघ गणना रिपोर्ट 15 जनवरी तक प्रकाशित हो सकती है। बता दें, इससे पहले मयूरभंज जिले के सिमिलिपाल नेशनल पार्क में काला बाघ देखा जा चुका है। कालाहांडी में भी काला तेंदुआ दिखा है।

ट्विटर पोस्ट

वन अदिकारी ने साझा की तेंदुए की तस्वीर