CBSE की गड़बड़ी पकड़ने वाले छात्र सार्थक ने SIR मतदाता सूची को ढूंढने लायक बनाया
क्या है खबर?
झारखंड के रांची में रहने वाले 18 साल के सार्थक सिद्धांत ने केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की गड़बड़ी पकड़ने के बाद अब चुनाव आयोग (ECI) के काम को आसान बनाया है। एथिकल हैकर सार्थक सिद्धांत ने चुनौतीपूर्ण लाखों मतदाता वाले मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को ढूंढने लायक बनाया है।सार्थक ने यह जानकारी एक्स पर भी साझा की है। आइए, इसके बारे में जानते हैं।
पहचान
कौन हैं सार्थक सिद्धांत?
सार्थक इस साल CBSE के 12वीं परिणाम के दौरान ऑन-स्क्रीन मार्किंग (OSM) सिस्टम में गड़बड़ियों को उठाकर चर्चा में आए थे।
इसके बाद 2 जून को सार्थक ने कांग्रेस सांसद दिग्विजय सिंह की अध्यक्षता वाली शिक्षा पर संसदीय स्थायी समिति के सामने 7 पेज के दस्तावेज में अपनी जांच पेश की थी और कुछ बदलावों पर ध्यान दिया था।
20 नवंबर को TIME100 नेक्स्ट इंडिया 2026 में सार्थक को शामिल किया गया है।
विकास
सार्थक ने SIR को लेकर क्या किया है?
सार्थक ने हाल में वोटर रोल डिजिटाइजेशन प्रोजेक्ट की घोषणा की है।
उन्होंने एक्स पर लिखा, 'हमने उत्तर प्रदेश के लिए ECI द्वारा जारी सभी वोटर रोल PDF फाइलों का OCR किया है। इसमें 2024 लोकसभा रोल, SIR रोल और 2027 का ड्राफ्ट शामिल हैं। कुल 6.8 लाख PDF फाइलें हैं, जिनमें अधिकतर स्कैन की गई हैं। अब हमारे पास 54.8 करोड़ पंक्तियां हैं, और कुल 403 के लिए एक अलग टेबल है। इसे मुफ़्त में डाउनलोड कर सकते हैं।'
तकनीक
क्या है OCR?
ऑप्टिकल कैरेक्टर रिकॉग्निशन (OCR) एक तकनीक है, जो स्कैन की गई इमेज में दिखने वाले टेक्स्ट को मशीन से पढ़ी जा सकने वाली जानकारी में बदलती है।
अगर आसान शब्दों में बताए तो यह कंप्यूटर को पूरे पेज को सिर्फ एक इमेज समझने के बजाय दस्तावेज पर छपे शब्दों और नंबरों को पहचानने की सुविधा देता है।
इन दस्तावेजों को स्ट्रक्चर्ड डेटा में बदलने से बड़े पैमाने पर विश्लेषण मुमकिन होता है।
ट्विटर पोस्ट
सार्थक का पोस्ट
hello chat, we OCR'd every voter rolls PDF that the ECI put out of Uttar Pradesh.
— Sarthak Sidhant (@sidhant_sarthak) November 24, 2026
the 2024 Lok Sabha roll, both SIR rolls and the 2027 draft.
6.8 lakh PDFs, mostly scans.
Now 54.8 crore rows, one table for each of the 403 constituencies.
Free to download, Link below. pic.twitter.com/eyW6CwNi3R