राजस्थान: शिखर अग्रवाल के भ्रष्टाचार मामले में पत्नी प्रशाखा माथुर APO, गहलोत ने की CBI जांच की मांग
देश
राजस्थान सरकार की वरिष्ठ पुलिस अधिकारी प्रशाखा माथुर को APO कर दिया गया है। यह कदम उनके पति और वरिष्ठ नौकरशाह शिखर अग्रवाल के भ्रष्टाचार जांच में घिरने के बाद उठाया गया है। अग्रवाल पर आरोप है कि उन्होंने अपने पद का गलत इस्तेमाल किया। उन्होंने उदयपुर और अलवर में 40 विला और कॉटेज संदिग्ध रूप से कम कीमतों पर खरीदे। ऐसा भी कहा जा रहा है कि एक निजी कंपनी को फायदा पहुंचाने के लिए नियमों को भी ताक पर रखा गया। इन संपत्तियों में से कुछ का संबंध प्रशाखा माथुर से भी बताया जा रहा है।
गहलोत ने CBI जांच की मांग
पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) और प्रवर्तन निदेशालय (ED) से जांच कराने की मांग की है। उनका कहना है कि सिर्फ अधिकारियों को APO करना पर्याप्त नहीं है। अभी अधिकारियों को केवल APO ही किया गया है।