LOADING...
प्रधानमंत्री मोदी के उद्घाटन से एक दिन पहले राजस्थान की पचपदरा रिफाइनरी में लगी भीषण आग
राजस्थान के पचपदरा रिफाइनरी का प्रधानमंत्री मोदी को करना है मंगलवार को उद्घाटन

प्रधानमंत्री मोदी के उद्घाटन से एक दिन पहले राजस्थान की पचपदरा रिफाइनरी में लगी भीषण आग

लेखन गजेंद्र
Apr 20, 2026
03:50 pm

क्या है खबर?

राजस्थान के बलोतरा जिले में स्थित पचपदरा रिफाइनरी में सोमवार को भीषण आग लग गई। अभी यह शुरू नहीं हुई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार 21 अप्रैल को इसका उद्घाटन करने वाले हैं। आग दोपहर करीब 2 बजे क्रूड डिस्टीलेशन यूनिट (CDU) में लगी थी, जिसके बाद धुएं का गुबार उठा। कर्मचारियों ने आग से बचाव का सायरन बजा दिया, जिससे सभी कर्मचारी समय रहते बच निकले। अभी आग को काबू करने का प्रयास चल रहा है।

हादसा

कैसे हुआ हादसा?

पुलिस और प्रशासन के साथ अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई है। सभी कर्मचारी सुरक्षित बताए जा रहे हैं। CDU में आग कैसे लगी, इसके कारणों का खुलासा नहीं हुआ है। रिफाइनरी के पास ही सभा स्थल है, जहां प्रधानमंत्री मोदी मंगलवार को 11 बजे उद्घाटन करने के बाद जनसभा को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री के दौर से पहले राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सोमवार शाम 4 बजे रिफाइनरी का दौरा करने वाले थे। वे जल्द ही पहुंचेंगे।

रिफाइनरी

कितनी खास है पचपदरा रिफाइनरी?

पचपदरा रिफाइनरी राजस्थान की अर्थव्यवस्था को बड़ा लाभ दे सकती है। यह 72,000 करोड़ रुपये की परियोजना है, जिसमें राज्य की हिस्सेदारी 26 प्रतिशत है। इसमें लगा कंप्रेशर इटली से आया है, जिसका वजन 800 टन है। यह विश्व में सबसे बड़ा है। इसकी क्षमता 90 लाख टन सालना कच्चे तेल की रिफाइनिंग की है। गुजरात स्थित मुंद्रा से पचपदरा रिफाइनरी साइट तक आयातित कच्चे तेल की पाइपलाइन 487 किलोमीटर है।

Advertisement

ट्विटर पोस्ट

पचपदरा रिफाइनरी में आग के बाद सोशल मीडिया पर चर्चा

Advertisement