राजस्थान की 80 तहसीलें सूखाग्रस्त घोषित, जोधपुर के बांधों में बचा सिर्फ इतना पानी
राजस्थान सरकार ने हाल ही में 14 जिलों की 80 तहसीलों को सूखाग्रस्त घोषित कर दिया है। इसकी वजह है कम बारिश और लगातार बढ़ती पानी की किल्लत। इनमें से ज्यादातर इलाकों को 'गंभीर रूप से प्रभावित' बताया गया है, जबकि कुछ को 'मध्यम रूप से प्रभावित' की श्रेणी में रखा गया है।
यह फैसला बारिश के आंकड़ों, जलाशयों में पानी के स्तर और फसलों की मौजूदा स्थिति की बारीकी से जांच के बाद लिया गया है।
जोधपुर के बांधों में सिर्फ 15.98 प्रतिशत पानी
इस सूखे की मार से जोधपुर, बाड़मेर और जालोर जैसे जिले सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं। जोधपुर के बांधों में पानी अब अपनी कुल क्षमता का सिर्फ 15.98 प्रतिशतही बचा है। पूरे राज्य की बात करें तो, पिछले साल के मुकाबले इस बार बांधों में पानी का भंडारण काफी घट गया है।
अभी यह सिर्फ लगभग 62.16 प्रतिशत पर है। जून से सितंबर के बीच सामान्य से कम बारिश होने के कारण, इन इलाकों के किसानों को इस मौसम में भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।