NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / राजस्थान: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का 3 नए जिले बनाने का ऐलान, अब होंगे कुल 53 जिले
    अगली खबर
    राजस्थान: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का 3 नए जिले बनाने का ऐलान, अब होंगे कुल 53 जिले
    मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने की राजस्थान में 3 नए जिले बनाने की घोषणा

    राजस्थान: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का 3 नए जिले बनाने का ऐलान, अब होंगे कुल 53 जिले

    लेखन गजेंद्र
    Oct 06, 2023
    04:16 pm

    क्या है खबर?

    विधानसभा चुनाव से ठीक पहले राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राज्य में 3 और नए जिले बनाने का ऐलान किया है। उन्होंने एक्स पर यह जानकारी दी।

    उन्होंने लिखा कि जनता की मांग एवं उच्च स्तरीय समिति की अनुशंसा के अनुसार राजस्थान में 3 नए जिले और बनाए जाएंगे और अब राजस्थान 53 जिलों का होगा।

    उन्होंने बताया कि आगे भी उच्च स्तरीय समिति की सिफारिशों के मुताबिक सीमांकन आदि परेशानियों को दूर किया जाता रहेगा।

    फैसला

    ये होंगे नए जिले

    गहलोत ने मालपुरा, सुजानगढ़ और कुचामन सिटी को जिला बनाने की घोषणा की है। मालपुर टोंक जिले के अंतर्गत, सुजानगढ़ चुरू जिले के अंतर्गत और कुचामन डीडवाना जिले के अंतर्गत आता था।

    बता दें कि मालपुरा जिला बनाने के लिए पिछले 6 महीने से आंदोलन चलाया जा रहा था। इलाके की जनता धरने पर बैठी हुई थी और विरोध-प्रदर्शन कर रही थी।

    मुख्यमंत्री के ऐलान के बाद क्षेत्र की जनता में खुशी की लहर है।

    घोषणा

    अगस्त में बनाए गए थे 19 नए जिले

    राजस्थान सरकार ने अगस्त में भी 19 जिले बनाए थे।

    इनमें अनूपगढ़ ,गंगापुर सिटी, कोटपूतली, बालोतरा, जयपुर शहर, खैरथल, ब्यावर, जयपुर ग्रामीण, नीमकाथाना, डींग, जोधपुर शहर, फलौदी, डीडवाना, जोधपुर ग्रामीण, सलूंबर, दूदू, केकड़ी, सांचौर और शाहपुरा शामिल थे।

    इसके अलावा 3 नई डिवीजन, बांसवाड़ा, पाली और सीकर, बनाई गई थीं। यहां प्रशासनिक अधिकारी तैनात थे और नोटिफिकेशन जारी होने के बाद जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक की तैनाती की गई।

    नए जिलों में जिला कार्यालय खोलने का काम जारी है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    राजस्थान
    अशोक गहलोत

    ताज़ा खबरें

    JSW MG को बिक्री में मिली 40 फीसदी की बढ़त, अब तक की सर्वाधिक  MG मोटर्स
    IPL 2025: क्वालीफायर-2 में बारिश ने डाला खलल, मैच धुला तो किसे मिलेगा फाइनल का टिकट? IPL 2025
    ऋतिक रोशन-कियारा आडवाणी समेत फिल्मों में आ रहीं इन 5 नई जोड़ियाें पर सबकी नजर तृप्ति डिमरी
    ग्रिंडर ऐप पर लड़की बनकर धोखाधड़ी कर रहे लड़के, बरतें ये सावधानियां  डेटिंग ऐप्स

    राजस्थान

    राजस्थान: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का ऐलान, महिलाओं से छेड़छाड़ के आरोपी होंगे सरकारी नौकरियों से प्रतिबंधित अशोक गहलोत
    राजस्थान: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने साधा प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना, बोले- लोग नहीं समझेंगे तो भुगतेंगे अशोक गहलोत
    कोटा: पढ़ाई के दबाव में एक और छात्र ने दी जान, 1 हफ्ते में तीसरी आत्महत्या कोटा
    भाजपा ने 5 राज्यों के चुनावों की तैयारियां तेज कीं, आज केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक भाजपा समाचार

    अशोक गहलोत

    राजस्थान कांग्रेस में खींचतान के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को बताया मित्र  नरेंद्र मोदी
    प्रधानमंत्री के तंज पर गहलोत का पलटवार, कहा- आपका बयान तमाम पूर्व रेल मंत्रियों का अपमान नरेंद्र मोदी
    राजस्थान संकट में सक्रिय हुए कमलनाथ, पायलट और गहलोत के बीच सुलह कराने की जिम्मेदारी मिली राजस्थान
    राजस्थान चुनाव को लेकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत कर रहे विधायकों से मुलाकात, सचिन पायलट अनुपस्थित सचिन पायलट
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025