Page Loader
राजस्थान: चूरू में भारतीय वायुसेना का जगुआर लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त, 2 पायलट की मौत
राजस्थान के चूरू में लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया (फाइल तस्वीर)

राजस्थान: चूरू में भारतीय वायुसेना का जगुआर लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त, 2 पायलट की मौत

लेखन गजेंद्र
Jul 09, 2025
01:47 pm

क्या है खबर?

राजस्थान के चूरू में भारतीय वायुसेना का जगुआर लड़ाकू विमान बुधवार दोपहर को दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसा रतनगढ़ के भानुदा गांव में हुआ है। घटनास्थल से 2 शव बरामद हुए हैं। विमान गिरने के बाद जोरदार आवाज सुनाई दी, जिसके बाद गांव के लोग मौके पर जमा हो गए। पुलिस और अग्निशमन के अधिकारियों को तुरंत सूचना दी गई। बरामद शवों की पहचान नहीं हो सकी है। इसमें एक शव पायलट का बताया जा रहा है।

हादसा

विमान के टुकड़े-टुकड़े हुए

ग्रामीणों ने बताया कि दोपहर साढ़े 12 बजे के आसपास विमान को आसमान में अपना नियंत्रण खोते देखा गया था, जिसके बाद वह सीधे भानुदा गांव के खेत में गिरा और टुकड़ों में बिखर गया। विमान के गिरते ही तेज धमाका हुआ, जिससे खेत में आग लग गई। विमान में कितने लोग सवार थे, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस और स्थानीय प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई है। घटनास्थल पर मिले शव बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।

ट्विटर पोस्ट

हादसे के बाद गांव में जमा हुए लोग

जांच

पिछले 10 साल में कई लड़ाकू विमान हुए हैं दुर्घटनाग्रस्त

वर्ष 2015 से 2025 के बीच पिछले 10 साल में 6 मिग-21, 2 सुखोई-30 MKI, 2 जगुआर, 2 मिराज 2000, 2 मिग-29, 1 मिग-27 लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त हुए हैं। विभिन्न हादसों में अब तक 7 पायलट और 4 नागरिकों की मौत हुई है। आधिकारिक रिपोर्ट की मानें तो 2017 से 2022 के बीच IAF ने 34 विमान दुर्घटनाएं दर्ज कीं हैं। इनमें 54 प्रतिशत मानवीय त्रुटि बताई जा रही है।