मुंबई को मिली बारिश से ठंडक, पर एक घंटे में खुल गई ड्रेनेज सिस्टम की पोल!
देश
बुधवार सुबह मुंबई में खूब बारिश हुई, जिसने शहर को गर्मी से राहत तो दी, लेकिन अंधेरी और DN नगर जैसे इलाकों में जलभराव और ट्रैफिक जाम जैसी पुरानी दिक्कतें फिर से सामने आ गईं। बारिश सुबह करीब 7 बजे शुरू हुई और अगले एक-दो घंटे तक जारी रहने का अनुमान है। एक तरफ कुछ लोग सोशल मीडिया पर इस ठंडी बारिश का स्वागत करते दिखे, तो वहीं दूसरी तरफ कई लोगों ने फौरन सड़कों पर पानी भरने और शहर के ड्रेनेज सिस्टम पर सवाल उठाए।
सोशल मीडिया पर बारिश की तारीफ और ड्रेनेज सिस्टम की आलोचना
बारिश को लेकर सोशल मीडिया पर खूब चर्चा थी। कुछ लोग उत्साहित दिख रहे थे, तो बोरिवली, मीरा-भयंदर और दहिसर जैसे इलाकों में पानी भर जाने से कई लोग परेशान भी थे। बहुत से लोगों ने मुंबई के ड्रेनेज सिस्टम पर सवाल उठाए। एक यूजर ने तो यहां तक पूछा, "एक घंटे की बारिश और मुंबई की पोल खुल गई! BMC क्या हम इसी के लिए टैक्स देते हैं?"