NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / नागरिकता कानून विरोधी प्रदर्शन: संपत्ति को हुए 80 करोड़ रुपये के नुकसान की वसूली करेगा रेलवे
    अगली खबर
    नागरिकता कानून विरोधी प्रदर्शन: संपत्ति को हुए 80 करोड़ रुपये के नुकसान की वसूली करेगा रेलवे

    नागरिकता कानून विरोधी प्रदर्शन: संपत्ति को हुए 80 करोड़ रुपये के नुकसान की वसूली करेगा रेलवे

    लेखन प्रमोद कुमार
    Dec 31, 2019
    10:15 am

    क्या है खबर?

    नागरिकता कानून के खिलाफ जारी प्रदर्शनों में उपद्रवियों ने रेलवे की संपत्ति को 80 करोड़ रुपये का नुकसान पहुंचाया है। अब रेलवे इन उपद्रवियों से इस नुकसान की भरपाई करेगा।

    रेलवे ने 80 करोड़ रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया है, जो जांच पूरी होने के बाद बढ़ भी सकता है।

    बता दें कि उत्तर प्रदेश सरकार भी सार्वजनिक संपत्ति को हुए नुकसान की भरपाई के लिए सैंकड़ों लोगों को नोटिस भेज चुकी है। आइये, यह पूरी खबर जानते हैं।

    संपत्ति को नुकसान

    ईस्टर्न रेलवे को हुआ 70 करोड़ का नुकसान

    प्रदर्शनों के दौरान हुए उपद्रव में ईस्टर्न रेलवे को सबसे ज्यादा 70 करोड़ और नॉर्थ ईस्ट फ्रंटियर रेलवे को 10 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है।

    रेलवे बोर्ड प्रमुख वीके यादव ने कहा कि जो लोग इस नुकसान के जिम्मेदार हैं, उनसे इसकी भरपाई की जाएगी। 80 करोड़ के नुकसान का अनुमान आरंभिक है जो जांच पूरी होने पर बढ़ भी सकता है।

    रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स (RPF) नुकसान पहुंचाने वाले लोगों की पहचान करेगी।

    जानकारी

    सबसे ज्यादा नुकसान पश्चिम बंगाल में

    रेलवे अपने नुकसान की भरपाई के लिए कोर्ट का दरवाजा भी खटखटा सकती है। RPF ने हिंसक झड़पों की कुल 85 FIR दर्ज की है। रेलवे संपत्ति को सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल और असम में नुकसान पहुंचाया गया है।

    पश्चिम बंगाल

    ट्रेनों में लगाई गई थी आग

    उपद्रवियों ने पश्चिम बंगाल में संकरेल रेलवे स्टेशन के टिकट काउंटर को आग के हवाले कर दिया और सुजनीपुर और हरिशचंद्रपुर रेलवे स्टेशन पर तोड़फोड़ की थी।

    कृष्णपुर रेलवे स्टेशन के पास लालगोला में खड़ी कुछ ट्रेनों को आग लगा दी गई थी।

    जिन लोगों को संपत्ति के नुकसान का दोषी पाया जाएगा, उनके खिलाफ रेलवे कानून की धारा 151 के तहत मामला दर्ज किया जाएगा।

    इसके तहत अधिकतम सात साल की सजा हो सकती है।

    विवादित बयान

    रेल राज्य मंत्री ने कही थी गोली मारने की बात

    नागरिकता कानून के खिलाफ हो रहे प्रदर्शनों के बीच केंद्रीय रेल राज्य मंत्री सुरेश अंगड़ी ने विवादित बयान दिया था।

    उन्होंने कहा था कि उन्होंने एक मंत्री के तौर पर सभी जिला प्रशासन और रेलवे अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए हैं कि अगर कोई सार्वजनिक संपत्तियों को नुकसान पहुंचाता है, जिसमें रेलवे भी शामिल है तो ऐसे लोगों को देखते ही गोली मार दें।

    उन्होंने कहा कि रेलवे की संपत्ति लोगों के पैसे और सालों की मेहनत से बनती है।

    नुकसान की भरपाई

    उत्तर प्रदेश सरकार ने 500 लोगों को भेजे हैं नोटिस

    उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रदर्शनों के दौरान सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वाले लोगों की पहचान कर उन्हें नोटिस भेजने शुरू कर दिए हैं।

    अब तक 500 से ज्यादा लोगों को नुकसान की भरपाई के नोटिस भेजे जा चुके हैं। हिंसा फैलाने वालों की पहचान करने के लिए पुलिस सूचना देने पर ईनाम भी दे रही है।

    बुलंदशहर में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने 6.27 लाख रुपये का डिमांड ड्राफ्ट जिला प्रशासन को भेजा है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    पश्चिम बंगाल
    उत्तर प्रदेश
    असम
    विवादित बयान

    ताज़ा खबरें

    वक्फ विधेयक पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, केंद्र ने कहा- ये इस्लाम का अनिवार्य हिस्सा नहीं वक्फ बोर्ड
    कांग्रेस की शिकायत पर भाजपा नेता अमित मालवीय और पत्रकार अर्नब गोस्वामी के खिलाफ FIR दर्ज अमित मालवीय
    MG विंडसर प्रो का एक्सक्लूसिव वेरिएंट लॉन्च, जानिए कितनी है कीमत  MG मोटर्स
    करिश्मा तन्ना के पास नहीं ढंग का काम, बाेलीं- काबिलियत दिखाने के बावजूद कीमत चुका रही  करिश्मा तन्ना

    पश्चिम बंगाल

    लेट ट्रेन की जांच के लिए खोई नौकरी, अब 12 साल बाद हुई मजिस्ट्रेट की बहाली कलकत्ता हाई कोर्ट
    किसी को भी 'जय श्री राम' बोलने के लिए मजबूर नहीं किया जाना चाहिए- नकवी राजस्थान
    मुंबई: फ्लाइट रद्द होने से नाराज यात्रियों ने स्पाइसजेट की फ्लाइट्स को उड़ान भरने से रोका मुंबई
    पश्चिम बंगाल: विरोधी पार्टियों के 107 विधायक भाजपा में होंगे शामिल, मुकुल रॉय ने किया दावा कर्नाटक

    उत्तर प्रदेश

    उन्नाव रेप केस में कुलदीप सेंगर दोषी करार, कल सुनाई जाएगी सजा दिल्ली
    उन्नाव: न्याय की आस लगाए बैठी रेप पीड़िता ने खुद को लगाई आग, हालत गंभीर रेप
    जामिया के छात्रों पर पुलिस कार्रवाई: सुप्रीम कोर्ट ने याचिकाकर्ताओं को हाई कोर्ट जाने को कहा दिल्ली पुलिस
    गोरखपुर: छेड़खानी की शिकायत लिखवाने थाने जा रही थी नाबालिगा, आरोपियों ने रास्ते में फाड़े कपड़े बिहार

    असम

    सोशल मीडिया पर हीरो बना भारतीय सेना का कुत्ता 'जारी', जानें उसका बहादुरी भरा काम ट्विटर
    परिजनों ने नहीं लिया NRC से बाहर हुए व्यक्ति का शव, कहा- बांग्लादेश भेज दो भारत की खबरें
    इस राज्य में नया नियम, दो से अधिक बच्चों वाले लोगों को नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी भारतीय जनता पार्टी
    वन्यजीव फोटोग्राफी पसंद है तो भारत के इन छह सर्वश्रेष्ठ स्थानों की करें सैर भारत की खबरें

    विवादित बयान

    राजस्थानः बसपा उम्मीदवार का विवादित बयान, कहा- पत्थर का जवाब AK-47 से देता हूं राजस्थान
    उत्तर प्रदेश: योगी सरकार में मंत्री राजभर बोले- जो नेता दंगा भड़काए, उसे आग लगा दो भारतीय जनता पार्टी
    बिहार के मंत्री बोले- प्रियंका गांधी खूबसूरत, लेकिन खूबसूरती से चुनाव नहीं जीते जाते बिहार
    'हिंदू लड़की' वाले बयान के बाद अनंत हेगड़े का कांग्रेस नेता की पत्नी पर विवादित बयान कर्नाटक
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025