Loading...
राहुल गांधी SIR को लेकर चुनाव आयोग से पूछना चाहते हैं 48 सवाल, याचिका दायर
राहुल गांधी SIR को लेकर चुनाव आयोग से पूछना चाहते हैं 48 सवाल

राहुल गांधी SIR को लेकर चुनाव आयोग से पूछना चाहते हैं 48 सवाल, याचिका दायर

लेखन गजेंद्र
Nov 16, 2026
05:23 pm

क्या है खबर?

कांग्रेस नेता राहुल गांधी समेत 10 विपक्षी नेता चुनाव आयोग से कुछ सवाल पूछना चाहते हैं, जिसके लिए उन्होंने सुप्रीम कोर्ट में अर्जी देकर 48 औपचारिक लिखित सवाल भेजने की इजाजत मांगी है। नेता प्रतिपक्ष राहुल और अन्य नेताओं की अर्जी में कहा गया है कि बड़े पैमाने पर वोटर लिस्ट से नाम हटाने और विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) में कथित गड़बड़ियों को चुनौती देने वाली याचिका के जवाब में आयोग जरूरी आधिकारिक फाइलें और रिकॉर्ड छिपा रहा है।

मांग

कौन-कौन से सवाल पूछना चाहता है विपक्ष?

बार एंड बेंच के मुताबिक, विपक्ष चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी से फरवरी 2025 से अक्टूबर 2026 के बीच वो खुलासा चाहता है, जिसमें उन्होंने SIR, ECINET, फॉर्म-6 पर आपत्तियां दी हैं।

विपक्ष आयोग के IT महानिदेशक से पूछना चाहता है कि क्या प्राइवेट कॉन्ट्रैक्टर के पास इलेक्टोरल-रोल डेटाबेस तक पहुंच थी औरइलेक्टोरल रजिस्ट्रेशन ऑफिसर के ऑर्डर के बिना थोक में नाम हटाए गए?

विपक्ष पूछना चाहता है कि फॉर्म-6 में बदलाव की मंजूरी किसने दी?

सुनवाई

चुनाव आयोग याचिकाओं पर दे चुका है 2 हलफनामा

विपक्ष ने अक्टूबर में याचिका दायर की थी, जिस पर सुप्रीम कोर्ट ने 15 अक्टूबर को आयोग को नोटिस जारी किए थे।

आयोग ने 26 अक्टूबर को इसके जवाब में जवाबी हलफनामा और 14 नवंबर को पूरक हलफनामा दाखिल किए थे, लेकिन आरोप लगाया जा रहा है कि आयोग ने हलफनामे ने जरूरी जानकारियां नहीं दी हैं।

विपक्ष ने कोर्ट से कहा कि अगर आयोग प्रिविलेज का दावा करे तो उसे हर रिकॉर्ड के खास आधार बताने को कहा जाए।

ADVERTISEMENT