Page Loader
राघव चड्ढा की शादी में अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान ने लगाए ठुमके, देखें वीडियो
राघव चड्ढा और परिणीति की शादी में नाचे अरविंद केजरीवाल और मान (तस्वीर: X/@raghav_chadha)

राघव चड्ढा की शादी में अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान ने लगाए ठुमके, देखें वीडियो

लेखन गजेंद्र
Sep 26, 2023
12:31 pm

क्या है खबर?

आम आदमी पार्टी (AAP) के सांसद राघव चड्ढा और बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा की शादी हो गई है। उनकी शादी के आयोजन की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हैं। ऐसे ही एक वीडियो में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और सांसद संजय सिंह पंजाबी ढोल पर नाचते नजर आ रहे हैं। इस दौरान उनके साथ राघव भी खड़े हैं। सभी नेताओं ने पगड़ी पहनी हुई है।

आयोजन

उदयपुर में हुई शादी

राघव और परिणीति चोपड़ा की शादी राजस्थान के उदयपुर में हुई। दोनों ने इसी साल मई में दिल्ली के कपूरथला हाउस में सगाई की थी। उदयपुर में चूड़ा रस्म से लेकर शादी और रिसेप्शन तक का आयोजन किया गया। यहां रविवार को बारात ताज लेक पैलेस से लीला पैलेस पहुंची। इसमें कई प्रमुख हस्तियां शामिल रहीं। शादी के बाद दोनों दिल्ली लौट आए हैं। परिणीति और राघव का दिल्ली में भव्य स्वागत हुआ।

ट्विटर पोस्ट

देखिए भांगड़े पर कैसे नाचे नेता