LOADING...
भारत ने फ्रांस से किया 26 राफेल समुद्री लड़ाकू विमानों का सौदा, बढ़ेगी सैन्य ताकत
भारत और फ्रांस के बीच 26 राफेल समुद्री विमानों का सौदा

भारत ने फ्रांस से किया 26 राफेल समुद्री लड़ाकू विमानों का सौदा, बढ़ेगी सैन्य ताकत

लेखन गजेंद्र
Apr 28, 2025
02:45 pm

क्या है खबर?

पहलगाम में आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान में बढ़े कूटनीतिक तनाव के बीच भारत ने अपनी सैन्य शक्ति को और बढ़ाया है। सोमवार को भारत ने अपनी नौसेना को सशक्त करने के लिए फ्रांस के साथ 26 राफेल समुद्री विमानों के सौदे पर हस्ताक्षर किया है। यह सौदा 63,000 करोड़ रुपये का हुआ है, जिसमें रखरखाव और प्रशिक्षण समझौते शामिल हैं। समझौते में भारत के रक्षा अधिकारी शामिल थे।

समझौता

INS विक्रांत पर तैनात होंगे राफेल विमान

भारतीय रक्षा मंत्रालय के अधिकारी और भारत में फ्रांस के राजदूत ने हस्ताक्षर समारोह में दोनों पक्षों का प्रतिनिधित्व किया। अधिकारियों ने बताया कि भारतीय विमानवाहक पोतों, खासतौर पर INS विक्रांत INS विक्रमादित्य पर 26 राफेल मरीन लड़ाकू विमानों की तत्काल तैनाती की जाएगी। यह भारतीय नौसेना को दुश्मन के लक्ष्य भेदने की ताकत देगा। ये विमान मिग-29 K लड़ाकू विमानों की जगह लेंगे, जो मौजूदा बेड़ा रखरखाव संबंधी समस्याओं के कारण बेहतर प्रदर्शन नहीं कर रहा है।

ट्विटर पोस्ट

भारत और फ्रांस के बीच हुआ 26 राफेल का सौदा

समझौता

9 अप्रैल को प्रधानमंत्री मोदी ने दी थी मंजूरी

पिछले दिनों 9 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति की बैठक में सबसे बड़े 26 राफेल समुद्री लड़ाकू विमानों के सौदे को मंजूरी दी गई थी। सरकार-से-सरकार अनुबंध में 22 एकल-सीटर और 4 दोहरे-सीटर लड़ाकू विमान शामिल हैं। साथ ही समझौते में बेड़े के रखरखाव, रसद सहायता, कार्मिक प्रशिक्षण और स्वदेशी घटक विनिर्माण के लिए एक व्यापक पैकेज भी शामिल किया गया है।

जानकारी

अस्थायी समाधान के रूप में हो रही है खरीदी

न्यूज18 के मुताबिक, राफेल को भारतीय आवश्यतानुसार अनुकूलित किया जाएगा। लड़ाकू विमानों को एक अस्थायी समाधान के रूप में खरीदा जा रहा है, जब तक स्वदेशी वाहक-जनित लड़ाकू जेट का विकास पूरा नहीं होता। सौदे से भारत मे राफेल विमान कुल 62 हो जाएंगे।