पंजाब के कई स्कूल और फोर्टिस अस्पताल को विस्फोट की धमकी, मुख्यमंत्री मान हैं भर्ती
क्या है खबर?
पंजाब के कई स्कूलों को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिली है। मंगलवार सुबह स्कूलों को ईमेल से मिली धमकी से पूरे शहर में दहशत फैल गई। ईमेल भेजने वालों ने मोहाली के फोर्टिस अस्पताल को भी बम से उड़ाने की धमकी दी है, जहां अभी पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भर्ती हैं। धमकी के बाद स्कूलों समेत पूरे अस्पताल परिसर में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। स्कूल खाली कराए गए हैं।
धमकी
बोर्ड परीक्षाओं के बीच 11 बजे विस्फोट का जिक्र
स्कूलों को सुबह लगभग 8:30 बजे धमकी भरा ईमेल प्राप्त हुआ था, जिसमें लिखा था कि सुबह 11 बजे के आसपास धमाका किया जाएगा। इसकी सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद बम निरोधक दस्ते और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए और जांच शुरू की। यह धमकी ऐसे समय पर दी गई है, जब स्कूलों में CBSE बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षा शुरू हो चुकी है। पिछले हफ्ते भी मोहाली के 16 स्कूलों को धमकी मिली थी।
धमकी
अस्पताल में सुरक्षा सख्त
ईमेल 'खालिस्तान नेशनल आर्मी' की ओर से भेजा गया है, जो लगातार पंजाब, दिल्ली औऱ गुजरात समेत कई राज्यों में ऐसे ईमेल भेज रहा है। मुख्यमंत्री मान फोर्टिस अस्पताल में सांस की तकलीफ के बाद भर्ती हैं। ईमेल में दावा किया गया है कि मान पोलोनियम केमिकल से संक्रमित हुए हैं। अस्पताल को सवा 1 बजे उड़ाने की धमकी दी गई है। पूरे अस्पताल में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और बम निरोधक दस्ते ने जांच की है।
ट्विटर पोस्ट
धमकी भरा ईमेल
पंजाब के CM भगवंत मान मोहाली के जिस फोर्टिस अस्पताल में भर्ती हैं, उसे बम से उड़ाने की धमकी दी गई है !!
— Sachin Gupta (@SachinGuptaUP) February 17, 2026
थ्रेट ईमेल में लिखा है कि भगवंत मान के भाई दिलावर सिंह के वारिसों ने उन्हें पोलोनियम से संक्रमित किया है। पोलोनियम रेडियो एक्टिव पदार्थ है, जो विषैला होता है।
थ्रेट ईमेल में… pic.twitter.com/aXjqqaPSPS
ट्विटर पोस्ट
अस्पताल में सुरक्षा व्यवस्था सख्त
#WATCH | Punjab: Security heightened outside Fortis Hospital in Mohali as several schools and Fortis Hospital have recieved bomb threats.
— ANI (@ANI) February 17, 2026
Punjab CM Bhagwant Mann was admitted to Fortis Hospital yesterday. pic.twitter.com/Og2rGiysFh
जांच
ईमेल भेजने वालों की जांच जारी
पुलिस अधीक्षक दिलप्रीत सिंह ने बताया कि धमकी पिछली बार भी झूठ निकली थी और इस बार भी स्कूल और अस्पताल से कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है। उन्होंने कहा कि ईमेल भेजने वाले के पता लगाया जा रहा है, इसमें कई संगठनों की मिलीभगत है औऱ यह काम बाहर से किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि स्कूलों में परीक्षाओं के चलते जांच के बाद व्यवस्था सामान्य की गई और अस्पताल में सामान्य कामकाज चल रहा है।