Loading...
पंजाब के अमृतसर में गश्त के दौरान ASI की गोली मारकर हत्या
पंजाब के अमृतसर में गश्त के दौरान ASI की गोली मारकर हत्या

पंजाब के अमृतसर में गश्त के दौरान ASI की गोली मारकर हत्या

लेखन गजेंद्र
Sep 18, 2026
01:24 pm

क्या है खबर?

पंजाब के अमृतसर में बेखौफ बदमाशों ने एक और पुलिसकर्मी की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात को गुरुवार देर रात को अंजाम दिया गया। पुलिसकर्मी की पहचान सहायक सब-इंस्पेक्टर (ASI) हरजीत सिंह भगतावाला के रूप में हुई है। घटना के समय हरजीत अनाज मंडी के पास गश्त कर रहे थे। बताया जा रहा है कि उनको अज्ञात हमलावरों ने घात लगाकर कई गोली मारी और फरार हो गए। उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन बचाया नहीं जा सका।

गोलीबारी

कुछ दिन पहले एक अन्य पुलिसकर्मी को भी बनाया गया था निशाना

घटना के बाद पुलिस ने आसपास के CCTV कैमरों की जांच की है। अभी तक आरोपियों की पहचान नहीं हुई है और न ही हमले के कारणों का पता चला है।

बता दें कि कुछ दिन पहले, तहरीक-ए-तालिबान हिंदुस्तान (TTH) नामक एक अज्ञात समूह ने अजनाला के पास एक ASI की गोलीबारी की जिम्मेदारी ली थी। हालांकि, अधिकारी हमले में बच गए थे।

खबरों के मुताबिक, समूह ने बाद में अधिकारी को फिर से निशाना बनाने की धमकी दी थी।

मुआवजा

घटना पर मुख्यमंत्री ने 1 करोड़ रुपये का मुआवजा दिया

घटना को लेकर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने दुख जताया है।

उन्होंने एक्स पर लिखा, 'अमृतसर में अपनी ड्यूटी निभाते हुए सर्वोच्च बलिदान देने वाले ASI हरजीत सिंह की बहादुरी को दिल से सलाम...उनकी असीम हिम्मत और काम के प्रति समर्पण को हमेशा याद रखा जाएगा...पंजाब सरकार शहीद के परिवार के साथ चट्टान की तरह खड़ी है...सम्मान के तौर पर, सरकार 1 करोड़ रुपये अनुग्रह राशि और HDFC बैंक परिवार को 1 करोड़ की अतिरिक्त बीमा राशि देगा।'

ADVERTISEMENT