
पंजाब में अमृतसर के 3 गांवों में मिसाइल का हिस्सा मिला, ग्रामीणों में हड़कंप
क्या है खबर?
पंजाब के सीमावर्ती गांव में गुरुवार सुबह मिसाइल का हिस्सा मिलने से हड़कंप मच गया। इससे इलाके में दहशत फैली हुई है।
मिसाइल का यह हिस्सा अमृतसर के जेठूवाल, दुधारा और पंधेर गांव में मिला था, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
पुलिस का कहना है कि मिसाइल के आसपास की जमीन को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है, इसलिए मौके पर फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है।
पुलिस ने ग्रामीणों से एहतियात बरतने को कहा है।
धमाका
बुधवार रात को सुनी गई थी धमाकों की आवाज
बुधवार को 'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव चरम पर पहुंच गया था। उसी रात अमृतसर में करीब 6 बार धमाकों की आवाज सुनी गई थी। इसके बाद यहां 2 बार ब्लैकआउट किया गया था।
जानकारों का कहना है कि मिसाइल का जो हिस्सा गांवों में मिला है, उसे भारत और पाकिस्तान दोनों देशों की सेनाएं उपयोग करती हैं।
संभावना जताई जा रही है कि पाकिस्तानी मिसाइलों को भारतीय सेना ने ऊपर ही निष्क्रिय कर दिया होगा।
ट्विटर पोस्ट
गांव में मिली मिसाइल
पंजाब के अमृतसर में 3 गांवों में कल रात मिसाइलें गिरी हैं। SSP मनिंदर सिंह ने इसकी पुष्टि की है। आर्मी को जानकारी दे दी गई है। वही कन्फर्म करेंगे कि ये क्या चीज है। कल रात से अमृतसर के लोग बार-बार आसमान में धमाकों की बात कह रहे हैं। pic.twitter.com/dRB6dWDHdr
— Sachin Gupta (@SachinGuptaUP) May 8, 2025