
पंजाब: माधोपुर हेडवर्क्स में खतरनाक जलस्तर ने 1988 बाढ़ की याद दिलाई, पुल से पानी बाहर
क्या है खबर?
पंजाब में पठानकोट शहर से 14 किलोमीटर दूर रावी नदी पर बना माधोपुर हेडवर्क्स बैराज पानी के खतरनाक स्तर को छू रहा है। यहां पानी का स्तर इतना बढ़ गया है कि बैराज पुल से बाहर निकल रहा है। इसे देखकर लोगों को 1988 की भीषण बाढ़ की याद आ रही है। आशंका जताई जा रही है कि हिमाचल प्रदेश में जारी बारिश के कारण पंजाब के निचले इलाकों में बाढ़ आ सकती है।
इतिहास
कितनी खतरनाक थी 1988 की बाढ़?
माधोपुर हेडवर्क्स में जल स्तर बढ़ने से 1988 की विनाशकारी पंजाब बाढ़ की याद ताजा हो गई है। उस समय पानी का जलस्तर बैराज को पार कर गया था, जिससे करीब 9,000 गांव डूब गए थे और 2,500 गांव पूरी तरह नष्ट हो गए थे। गांवों में पानी भरने के बाद 34 लाख से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया था। आज माधोपुर हेडवर्क्स का जलस्तर 1988 के मुकाबले केवल 2 फीट कम है।
खतरा
हिमाचल में बारिश का दिखेगा असर
माधोपुर हेडवर्क्स से जलस्तर का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें नदी का रौद्र रूप दिख रहा है। हिमाचल प्रदेश में पिछले 3 दिनों से भारी बारिश हो रही है, जिसकी वजह से सतलुज, ब्यास और घग्गर नदियां उफान पर हैं। बारिश का सिलसिला जारी रहा तो ये आज रात को खतरनाक स्तर पर पहुंच जाएंगी। इससे न केवल हिमाचल में बल्कि पंजाब के निचले इलाकों में भी व्यापक बाढ़ की आशंका बढ़ जताई जा रही है।
ट्विटर पोस्ट
पंजाब के माधोपुर हेडवर्क्स में पानी का स्तर
Water inflow at Madhopur Headworks is rising fast, overflowing bridges. Officials say it’s just 2ft below 1988 flood levels that submerged 9,000 villages & displaced 3.4M people. With heavy Himachal rains swelling Sutlej, Beas & Ghaggar, Punjab faces looming flood threat.… pic.twitter.com/icbxq41jbX
— Gagandeep Singh (@Gagan4344) August 26, 2025