NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    जम्मू-कश्मीर
    क्राइम समाचार
    कोरोना वायरस
    कोरोना वायरस वैक्सीन
    लखीमपुर रेप-हत्याकांड
    हल्के लड़ाकू हेलीकॉप्टर (LCH)
    भू-धंसाव
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / देश की खबरें / कोरोना वायरस: ओडिशा के बाद अब पंजाब में एक मई तक बढ़ा लॉकडाउन और कर्फ्यू
    देश

    कोरोना वायरस: ओडिशा के बाद अब पंजाब में एक मई तक बढ़ा लॉकडाउन और कर्फ्यू

    कोरोना वायरस: ओडिशा के बाद अब पंजाब में एक मई तक बढ़ा लॉकडाउन और कर्फ्यू
    लेखन मुकुल तोमर
    Apr 10, 2020, 06:08 pm 1 मिनट में पढ़ें
    कोरोना वायरस: ओडिशा के बाद अब पंजाब में एक मई तक बढ़ा लॉकडाउन और कर्फ्यू

    पंजाब ने 14 अप्रैल को खत्म होने जा रहे लॉकडाउन को अपने राज्य में एक मई तक बढ़ा दिया है। पंजाब में लॉकडाउन के साथ-साथ कर्फ्यू भी लगा हुआ है और इसे भी एक मई तक बढ़ा दिया गया है। पंजाब कैबिनेट की बैठक में सर्वसम्मति से ये फैसला लिया गया। इसी के साथ पंजाब लॉकडाउन बढ़ाने वाला दूसरा राज्य बन गया है। इससे पहले कल ओडिशा ने अपने यहां लॉकडाउन को 30 अप्रैल तक बढ़ा दिया था।

    किसानों को मिलेगी छूट

    इससे पहले आज दिन में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने लॉकडाउन बढ़ाने का समर्थन करते हुए कहा था कि बढ़ते मामलों को देखते हुए लॉकडाउन को बढ़ाने जाने पर गंभीरता से विचार किया जाना चाहिए। उन्होंने फसल कटाई के कारण किसानों को लॉकडाउन से राहत देने की बात भी कही थी। इसके अलावा उन्होंने राज्य में कम्युनिटी ट्रांसमिशन शुरू होने का दावा भी किया था, हालांकि केंद्र सरकार ने इससे इनकार किया है।

    पंजाब में कोरोना वायरस के 132 मामले, 11 की मौत

    पंजाब में अब तक कोरोना वायरस से संक्रमण के 132 मामले सामने आ चुके हैं और इनमें से 11 लोगों की मौत हुई है। अमरिंदर सिंह ने बताया कि केवल एक मरीज वेंटीलेटर पर है और अन्य दो को ऑक्सीजन दी जा रही है।

    लॉकडाउन बढ़ाने के पक्ष में हैं राज्य सरकारें

    21 दिन के लॉकडाउन के खत्म होने की तारीख नजदीक आने के साथ-साथ मामले पर केंद्र और राज्य सरकारों की चर्चा गहन होती जा रही है। मौजूदा लॉकडाउन में कोरोना वायरस के मामले बहुत तेजी से तो नहीं बढ़े लेकिन उनमें लगातार वृद्धि देखने को मिल रही है और इसी कारण तमाम राज्य केंद्र सरकार से लॉकडाउन बढ़ाने की अपील कर रहे हैं। तेलंगाना, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान, असम और केरल इन राज्यों में शामिल हैं।

    प्रधानमंत्री मोदी दे चुके हैं लॉकडाउन बढ़ाने के संकेत

    इस बीच प्रधानमंत्री मोदी भी लॉकडाउन को बढ़ाने का संकेत दे चुके हैं। बुधवार को एक सर्वदलीय बैठक में उन्होंने सांसदों से कहा कि कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच किसी भी नजरिए से 14 अप्रैल को लॉकडाउन हटाना संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि इसे लेकर सभी मुख्यमंत्रियों के साथ विचार विमर्श किया जाएगा लेकिन ऐसा नहीं लगता कि लॉकडाउन को जल्द खत्म कर दिया जाएगा। बैठक के बाद सांसदों ने भी इसी तरह के बयान दिए थे।

    शनिवार को प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्रियों के बीच अहम बैठक

    शनिवार को प्रधानमंत्री मोदी की सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ एक अहम बैठक होनी है और इस बैठक के बाद लॉकडाउन आगे बढ़ाने या हटाने पर किसी फैसले का ऐलान हो सकता है। लॉकडाउन पूरी तरह से हटने के आसार बेहद कम हैं।

    भारत में क्या है कोरोना वायरस की स्थिति?

    भारत में पिछले कुछ दिनों में कोरोना वायरस के मामलों में उछाल आया है और शुक्रवार शाम पांच बजे तक 6,761 लोगों को इससे संक्रमित पाया जा चुका है। इनमें से 206 की मौत हुई है, वहीं 516 को इलाज के बाद घर भेजा चुका है। महाराष्ट्र सबसे अधिक प्रभावित राज्य है और यहां अब तक 1,364 मामले सामने आ चुके हैं और 97 लोगों को इसके कारण अपनी जान गंवानी पड़ी है।

    क्या भारत में शुरू हो गया है कम्युनिटी ट्रांसमिशन?

    इस बीच देश में कोरोना वायरस का कम्युनिटी ट्रांसमिशन शुरू होने पर भी माथापच्ची हो रही है और कई विशेषज्ञ चुनिंदा इलाकों में सीमित कम्युनिटी ट्रांसमिशन शुरू होने की बात कह चुके हैं। इंडियन काउंसिल फॉर मेडिकल रिसर्च (ICMR) की रैंडम सैंपलिंग में देश के कुछ हिस्सों में कम्युनिटी ट्रांसमिशन शुरू होने के संकेत मिले हैं। हालांकि केंद्र सरकार इससे लगातार इनकार कर रही है और उसका कहना है कि अगर ऐसा होता है तो इसे छिपाया नहीं जाएगा।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    ओडिशा
    पंजाब
    अमरिंदर सिंह
    कोरोना वायरस

    ताज़ा खबरें

    ऑस्ट्रेलियन ओपन: सानिया मिर्जा को टेनिस करियर के आखिर ग्रैंड स्लैम के फाइनल में मिली हार सानिया मिर्जा
    एयरटेल ने पेश किए दो नए प्रीपेड प्लान, मिलेगा 60GB तक डाटा और बहुत कुछ भारती एयरटेल
    अभिनेता अन्नू कपूर सीने में दर्द की वजह से अस्पताल में भर्ती अन्नू कपूर
    क्रिकेटर अक्षर पटेल ने की मंगेतर मेहा के साथ शादी, सामने आई तस्वीरें अक्षर पटेल

    ओडिशा

    ओडिशा: कटक में मकर संक्रांति के मेले के दौरान भगदड़, दो की मौत और कई घायल मकर संक्रांति
    ओडिया फिल्म 'दमन' का हिंदी ट्रेलर जारी, इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक बॉलीवुड समाचार
    हॉकी विश्व कप: नीलम संजीप ने कैसे तय किया अंधेरे गांव से भारतीय टीम का सफर? हॉकी विश्व कप
    ओडिशा के कलाकार ने बनाई मात्र 5 मिलीमीटर की दुनिया की 'सबसे छोटी हॉकी स्टिक' हॉकी विश्व कप

    पंजाब

    मध्य प्रदेश: लोगों का 20 रुपये में इलाज करने वाले डॉक्टर को मिला पद्मश्री सम्मान मध्य प्रदेश
    पंजाब: शराब की बोतल में भरा था कीटनाशक, पीकर 2 मजदूरों की मौत पंजाब पुलिस
    पंजाब: नवजोत सिंह सिद्धू जेल में ही रहेंगे, गणतंत्र दिवस पर नहीं मिलेगी छूट नवजोत सिंह सिद्धू
    पंजाब: मोहाली स्थित पुलिस इंटेलीजेंस मुख्यालय पर RPG से हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार राष्ट्रीय जांच एजेंसी

    अमरिंदर सिंह

    पंजाब: 50 लाख रुपये की रिश्वत देते हुए पूर्व मंत्री सुंदर श्याम अरोड़ा गिरफ्तार पंजाब
    कैप्टन अमरिंदर सिंह ने थामा भाजपा का दामन, अपनी पार्टी का भी विलय किया नरेंद्र मोदी
    सोमवार को भाजपा में शामिल होंगे कैप्टन अमरिंदर सिंह, पार्टी का भी करेंगे विलय नरेंद्र मोदी
    रविवार को होगी कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक, जारी हो सकता है नए अध्यक्ष का चुनाव कार्यक्रम दिल्ली

    कोरोना वायरस

    देश के नाम राष्ट्रपति मुर्मू का संबोधन, कहा- आत्मविश्वास से भरा राष्ट्र बना चुका भारत द्रौपदी मुर्मू
    गणतंत्र दिवस: मुख्य अतिथि के तौर पर मिस्र के राष्ट्रपति को बुलाने के क्या मायने हैं? गणतंत्र दिवस
    उत्तर कोरिया: सांस संबंधी बीमारी का प्रकोप, प्योंगयांग समेत कई जगह 5 दिनों का लॉकडाउन उत्तर कोरिया
    फाइजर वैक्सीन पर केंद्रीय मंत्री के ट्वीट की कांग्रेस ने की ट्विटर से शिकायत, जानें मामला कांग्रेस समाचार

    देश की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    India Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023