पंजाब के 8 लाख सरकारी कर्मचारियों का DA 3 प्रतिशत बढ़ा, अब 53 प्रतिशत हुआ
देश
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के महंगाई भत्ते (DA) में 3 फीसदी बढ़ोतरी का ऐलान किया है। इस बढ़ोतरी के बाद अब DA 53 फीसदी पर पहुंच गया है। जब आम आदमी पार्टी की सरकार बनी थी, तब यह 28 फीसदी था। इस फैसले का फायदा राज्य के करीब 8 लाख कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को मिलेगा।
पंजाब में 71,777 नई सरकारी नौकरियां दी गईं
DA में इजाफे के साथ ही पंजाब में हाल ही में 71,777 नई सरकारी नौकरियां दी गई हैं। भर्ती प्रक्रिया को पूरी तरह से निष्पक्ष रखने पर खास ध्यान दिया गया है।
मुख्यमंत्री मान ने इस दौरान केंद्रीय एजेंसियों की हालिया छापेमारी का भी जिक्र किया। उन्होंने संकेत दिया कि शायद चुनाव नजदीक आ रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने दिल्ली के वायु प्रदूषण के लिए पंजाब को जिम्मेदार ठहराने वाले दावों का भी खंडन किया और उन्हें राज्य पर बेवजह का हमला बताया।