LOADING...
पंजाब: ट्रैक्टर स्टंट पर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने लगाया प्रतिबंध, क्या है कारण?
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने लगाया ट्रैक्टर स्टंट पर प्रतिबंध

पंजाब: ट्रैक्टर स्टंट पर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने लगाया प्रतिबंध, क्या है कारण?

लेखन गजेंद्र
Oct 30, 2023
06:12 pm

क्या है खबर?

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ट्रैक्टर और अन्य उपकरण से किसी भी तरह के स्टंट और प्रदर्शन पर प्रतिबंध लगा दिया है। उन्होंने यह जानकारी सोशल मीडिया पर दी। मान ने एक्स पर लिखा, 'प्रिय पंजाबी, ट्रैक्टर को खेतों का राजा कहा जाता है..इसे मौत का फरिश्ता मत बनाओ..पंजाब में ट्रैक्टर और संबंधित उपकरणों के साथ किसी भी तरह के स्टंट या खतरनाक प्रदर्शन पर प्रतिबंध लगाया जा रहा है..बाकी विवरण जल्द ही।'

फैसला

मान ने क्यों लिया फैसला?

पंजाब के गुरदासपुर के सारचूर गांव में छिंझ मेले के दौरान शनिवार 28 अक्टूबर को ट्रैक्टर स्टंट दिखाते समय 29 साल के सुखमनदीप सिंह की ट्रैक्टर से कुचलकर मौत हो गई थी। सुखमनदीप ने एक टायर पर पैर रखकर उसपर चढ़ने की कोशिश की थी, लेकिन उनका पैर फिसल गया और गिर गए। इसके बाद ट्रैक्टर का पहिया उन पर चढ़ गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर है। हादसे के बाद मेले को स्थगित कर दिया गया।

ट्विटर पोस्ट

देखिए, कैसे हुआ हादसा