NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / पंजाब के मुख्यमंत्री बोले- राज्य में शुरू हुआ कम्युनिटी ट्रांसमिशन, लॉकडाउन आगे बढ़ाना चाहिए
    अगली खबर
    पंजाब के मुख्यमंत्री बोले- राज्य में शुरू हुआ कम्युनिटी ट्रांसमिशन, लॉकडाउन आगे बढ़ाना चाहिए

    पंजाब के मुख्यमंत्री बोले- राज्य में शुरू हुआ कम्युनिटी ट्रांसमिशन, लॉकडाउन आगे बढ़ाना चाहिए

    लेखन मुकुल तोमर
    Apr 10, 2020
    03:58 pm

    क्या है खबर?

    पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने शुक्रवार को राज्य में कम्युनिटी ट्रांसमिशन शुरू होने की बात कही। कोरोना वायरस पर प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए उन्होंने कहा कि पंजाब में कोरोना वायरस कम्युनिटी ट्रांसमिशन की स्टेज में दाखिल हो चुका है।

    अपने इस बात के लिए उन्होंने राज्य में सामने आने ऐसे 27 मामलों का हवाला दिया जिनकी विदेश यात्रा या किसी संक्रमित व्यक्ति से संपर्क का कोई रिकॉर्ड नहीं है।

    उन्होंने लॉकडाउन आगे बढ़ाने की बात भी कही।

    लॉकडाउन

    लॉकडाउन बढ़ाने के समर्थन में अमरिंदर सिंह

    लॉकडाउन बढ़ाने का समर्थन करते हुए अमरिंदर सिंह ने कहा कि बढ़ते मामलों को देखते हुए लॉकडाउन को बढ़ाने जाने पर गंभीरता से विचार किया जाना चाहिए। आज शाम राज्य कैबिनेट की बैठक में इस पर अंतिम फैसला लिया जाएगा।

    वहीं राज्य में कोरोना वायरस की स्थिति की जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि पंजाब में अब तक कोरोना वायरस के 132 मामले सामने आ चुके हैं जिनमें से 11 लोगों की मौत हुई है।

    मरीजों की स्थिति

    राज्य में केवल एक मरीज वेंटीलेटर पर- अमरिंदर सिंह

    मरीजों की स्थिति की जानकारी देते हुए अमरिंदर ने बताया कि केवल एक मरीज वेंटीलेटर पर है और दो को ऑक्सीजन दी जा रही है।

    उन्होंने बताया कि राज्य में कुल 434 वेंटीलेटर्स हैं जिनमें से 76 सरकारी अस्पतालों में और 358 प्राइवेट अस्पतालों में हैं।

    तबलीगी जमात से संबंधित जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि दिल्ली के निजामुद्दीन से 651 तबलीगी पंजाब आए थे, इनमें से 636 को ढूढ़ा जा चुका है और बाकी 15 की तलाश जारी है।

    कम्युनिटी ट्रांसमिशन

    क्या होता है कम्युनिटी ट्रांसमिशन?

    कम्युनिटी ट्रांसमिशन तब शुरू होता है, जब कोई व्यक्ति कोरोना वायरस से संक्रमित पाया जाए, लेकिन यह पता न चले कि वह व्यक्ति संक्रमित कैसे हुआ। यानी जब उसके संक्रमण के स्त्रोत का पता नहीं चलेगा तो इसे कम्युनिटी ट्रांसमिशन माना जाएगा।

    किसी बीमारी के प्रसार का ये तीसरा चरण होता है और इसके बाद आने वाला चौथा चरण महामारी का होता है और इसमें लोग बड़ी संख्या में मरने लगते हैं।

    रैंडम सैंपलिंग

    ICMR की रैंडम सैंपलिंग में भी मिले कम्युनिटी ट्रांसमिशन के संकेत

    इंडियन काउंसिल फॉर मेडिकल रिसर्च (ICMR) की रैंडम सैंपलिंग में भी देश के कुछ हिस्सों में कम्युनिटी ट्रांसमिशन शुरू होने के संकेत मिले हैं।

    ICMR ने 15 फरवरी से लेकर 2 अप्रैल तक 5,911 ऐसे लोगों के सैंपल लिए थे जो सांस से संबंधित गंभीर बीमारियों (सिवेर एक्युट रेस्पिरेटरी इलनेस) से जूझ रहे थे।

    इनमें से 104 लोग (1.8 प्रतिशत) कोरोना संक्रमित पाए गए और 40 मरीजों का विदेश यात्रा या संक्रमित व्यक्त से संपर्क का कोई रिकॉर्ड नहीं है।

    जानकारी

    ICMR ने बढ़ाया टेस्टिंग का दायरा

    इस सैंपलिंग के बाद ICMR ने कोरोना वायरस टेस्टिंग के दायरे को बढ़ा दिया है और अब कोरोना वायरस के केंद्र बने इलाकों में रहने वाले लोगों की भी जांच की जाएगी। इसके लिए जरूरी है कि उनमें एक हफ्ते से लक्षण दिख रहे हो।

    लॉकडाउन

    राज्य कर रहे लॉकडाउन बढ़ाने की अपील

    इस बीच केंद्र सरकार लॉकडाउन को बढ़ाने पर माथापच्ची कर रही है और कई राज्य सरकारों ने उससे लॉकडाउन को आगे बढ़ाने का अनुरोध किया है।

    पंजाब के अलावा तेलंगाना, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र ऐसे राज्यों में शामिल हैं, वहीं ओडिशा तो अपने यहां लॉकडाउन को 30 अप्रैल तक बढ़ा भी चुका है।

    राजस्थान, असम और केरल जैसे राज्य चरणों में लॉकडाउन हटाने के पक्ष में हैं।

    कर्नाटक कुछ जिलों से लॉकडाउन हटाने की तैयारी कर रहा है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    पंजाब
    अमरिंदर सिंह
    कोरोना वायरस
    लॉकडाउन

    ताज़ा खबरें

    मारुति सुजुकी एरिना मॉडल्स पर छूट घोषित, जानिए कितना मिलेगा फायदा  मारुति सुजुकी
    बिना इंटरनेट के गूगल मैप्स का उपयोग कैसे करें? यहां जानिए तरीका इंटरनेट
    रूस-यूक्रेन युद्ध में हताहत हुए 14 लाख सैनिक, किसे हुआ ज्यादा नुकसान? रूस समाचार
    IPL 2025: चिन्नास्वामी स्टेडियम में RCB ने निकाली 'विजय परेड', देखें वीडियो  IPL 2025

    पंजाब

    केंद्र और राज्यों की बैठक आज, NPR और जनगणना पर होगी चर्चा छत्तीसगढ़
    पंजाब विधानसभा में CAA के खिलाफ प्रस्ताव पारित, ऐसा करने वाला केरल के बाद दूसरा राज्य केरल
    कपिल सिब्बल का बड़ा बयान, कहा- नागरिकता कानून लागू करने से इनकार नहीं कर सकते राज्य पश्चिम बंगाल
    नागरिकता कानून के खिलाफ प्रस्ताव पास कर सकते हैं कांग्रेस शासित सभी राज्य छत्तीसगढ़

    अमरिंदर सिंह

    थोड़ी देर में भारत लौटेंगे विंग कमांडर अभिनंदन, कागजी कार्रवाई में हो रही देरी भारत की खबरें
    पंजाब: केमिस्ट शॉप का लाइसेंस रद्द करने पर महिला अधिकारी की गोली मारकर हत्या पंजाब
    सऊदी अरब में दो पंजाबियों के सिर कलम किए गए, अमरिंदर सिंह बोले- अमानवीय और बर्बर पंजाब
    पंजाब: संगरूर में 5 दिन बाद बोरवेल से निकाला गया 2 वर्षीय बच्चा, मौत पंजाब

    कोरोना वायरस

    कोरोना वायरस: उत्तर प्रदेश के 15 जिले पूरी तरह होंगे सील, आवाजाही पर रहेगा प्रतिबंध लखनऊ
    बेटियों के बाद अब 'चेन्नई एक्सप्रेस' के प्रोड्यूसर करीम मोरानी भी हुए कोरोना वायरस से संक्रमित बॉलीवुड समाचार
    लॉकडाउन में भारतीय अरबपतियों की घट रही संपत्ति, केवल यह अरबपति हो रहा अमीर भारत की खबरें
    कोरोना वायरस: मुंबई, चंडीगढ़ और ओडिशा में सार्वजनिक स्थानों पर मास्क पहनना अनिवार्य, उल्लंघन पर कार्रवाई मुंबई

    लॉकडाउन

    कोरोना वायरस: इंसानों के बाद जानवरों में पहुंचा संक्रमण, अमेरिका के चिड़ियाघर में संक्रमित हुआ बाघ न्यूयॉर्क शहर
    भाजपा का 40वां स्थापना दिवस: प्रधानमंत्री मोदी ने कही एकजुट होकर कोरोना को हराने की बात नरेंद्र मोदी
    कोरोना वायरस: देश के कुछ इलाकों में शुरू हुआ कम्युनिटी ट्रांसमिशन- AIIMS निदेशक मुंबई
    कोरोना वायरस का असर: मुकेश अंबानी की कुल संपत्ति में आई 28 प्रतिशत की गिरावट भारत की खबरें
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025