पुणे के टैक्सी चालक ने ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर दिया अनोखा सुझाव
पुणे में एक टैक्सी चालक ने भारत की ट्रैफिक समस्या को लेकर एक नया नजरिया बताया है। एक स्टार्टअप संस्थापक विक गंभीर ने बताया कि यातायात व्यवस्था को लेकर चालक ने एक अनोखा सुझाव दिया।
उसके के मुताबिक, ड्राइविंग लाइसेंस (DL) लेने से पहले हर किसी को कम से कम एक सप्ताह एम्बुलेंस चलाकर देखनी चाहिए। इस सुझाव के पीछे का मकसद यह था कि नए चालक सड़क पर वाहन चलाने की गंभीरता और जिम्मेदारी को बेहतर ढंग से समझ सकें।
एम्बुलेंस चालको को आती हैं ये परेशानियां
इस चालक को 11 साल से आपातकालीन स्थितियों में काम करने का अनुभव है। उसने बताया कि ट्रैफिक में मरीजों को अस्पताल पहुंचाना कितना मुश्किल हो जाता है, जब दूसरे वाहन चालक रास्ता ही नहीं देते।
अक्सर, लोग ट्रैफिक सिग्नल पर जाम लगा देते हैं, कहीं भी गाड़ी पार्क कर देते हैं और कुछ सेकेंड बचाने के चक्कर में एम्बुलेंस को ओवरटेक करने की कोशिश भी करते हैं।
चालक की इन बातों ने विक गम्भीर को सोचने पर मजबूर कर दिया कि एक जिम्मेदार चालक होना कितना जरूरी है।