केतन अग्रवाल हत्याकांड: सिया की मां बोली- बेटी दोषी तो उसे भी वहीं से धक्का दो
क्या है खबर?
महाराष्ट्र के पुणे में 26 वर्षीय व्यवसायी केतन अग्रवाल की हत्या के बाद आरोपी मंगेतर सिया गोयल की मां पूजा गोयल का बयान आया है। उन्होंने अस्पताल में समाचार एजेंसियों से कहा कि अगर इसमें किसी की भी गलती है, तो उसे फांसी मिलनी चाहिए, अगर सिया दोषी है तो उसे भी वहीं से धक्का देना चाहिए, जहां से केतन को दिया है। बता दें कि सिया के पिता को हार्ट अटैक आया है और वह अस्पताल में भर्ती हैं।
बयान
घटना से दोनों परिवार प्रभावित- पूजा
पूजा ने कहा, "ये सुनकर मुझे झटका लगा कि ये क्या हो गया। जितना दुख केतन के परिवार को है, उससे ज्यादा दुख मुझे है। आज दोनों परिवार प्रभावित हैं। दोनों परिवार में केतन जी अच्छे थे। अगर किसी का इसमें दोष हो तो उसे सख्त से सख्त सजा होनी चाहिए। अगर मेरी बेटी का भी दोष निकले, तो जहां से केतन जी को गिराया गया या गिरे हैं, वहां से उसे भी नीचे गिराया जाना चाहिए।"
बयान
सिया ने शादी को लेकर कभी नाराजगी नहीं जताई- पूजा
पूजा ने बताया, "दोनों की शादी से परिवारों को काफी उम्मीदे थीं। केतन का परिवार भी सिया को प्यार करता था। उन्होंने जन्मदिन का भी अच्छा कार्यक्रम किया था। अगर उन्हें थोड़ा भी शंका थी तो हमसे पूछना चाहिए था, लेकिन उनके यहां से कोई शिकायत नहीं आई।" उन्होंने बताया कि उनको कभी नहीं लगा कि सिया और केतन एक-दूसरे से प्यार नहीं करते थे, दोनों अच्छे से रहते थे, सिया ने भी कभी शादी को लेकर नाराजगी नहीं जताई।
बयान
सिया ने लोहागढ़ किला जाने से मना किया था- पूजा
सिया की मां ने मीडिया को बताया कि घटना से एक रात पहले केतन का सिया को वीडियो कॉल आया था और वे बात कर रहे थे, तब केतन ने ही लोहागढ़ किला जाने की जिद की थी। पूजा ने बताया कि कॉल पर केतन की मां भी थीं, जिनसे सिया ने कहा कि वह ट्रेकिंग पर नहीं जाना चाहती, लेकिन उनकी मां ने तब जाने को कहा था। उन्होंने बताया कि पहले सिया को लेकर कभी बुराई नहीं सुनी।
बयान
केतन मेरे बेटे से बढ़कर था, शादी में हमें 5 करोड़ लगाने थे- पूजा
पूजा ने कहा कि आज सिया के शराब पीने की बात सामने आ रही है, जबकि पहले ऐसी कोई बुराई किसी के मुंह से नहीं सुनी गई। उन्होंने बताया कि शादी के लिए उदयपुर का रिसॉर्ट बुक हुआ था, जो 3 करोड़ रुपये का था। उनको शादी के लिए 5 करोड़ रुपये लगाने थे। उन्होंने केतन को अपने बेटे से भी बढ़कर बताया और 4 बार दोषी के लिए फांसी की मांग की, चाहे वो उनकी बेटी क्यों न हो।
ट्विटर पोस्ट
पूजा गोयल का बयान
#WATCH | Pune, Maharashtra: Ketan Agarwal Murder Case | Pooja Goyal, mother of accused Siya Goyal, says, "... If anyone is at fault in this, they should be given the harshest punishment. Even if it includes my daughter. If my daughter is found guilty, then she should be thrown… pic.twitter.com/xQZrHPydPc
— ANI (@ANI) June 25, 2026