NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / पुणे दुष्कर्म मामला: जमानत पर बाहर था आरोपी, 13 टीमें तलाश में; क्या-क्या पता चला? 
    अगली खबर
    पुणे दुष्कर्म मामला: जमानत पर बाहर था आरोपी, 13 टीमें तलाश में; क्या-क्या पता चला? 
    महाराष्ट्र के पुणे में सरकारी बस में महिला के साथ बलात्कार की घटना सामने आई है

    पुणे दुष्कर्म मामला: जमानत पर बाहर था आरोपी, 13 टीमें तलाश में; क्या-क्या पता चला? 

    लेखन आबिद खान
    Feb 27, 2025
    01:11 pm

    क्या है खबर?

    महाराष्ट्र के पुणे से बलात्कार की जघन्य घटना सामने आई है। यहां के स्वर्गेट बस स्टैंड पर खड़ी राज्य परिवहन निगम की बस के अंदर एक 26 वर्षीय महिला के साथ दुष्कर्म हुआ है।

    हैरानी की बात है कि बस पुलिस स्टेशन से मात्र 100 मीटर दूर ही खड़ी थी। फरार आरोपी की पहचान दत्तात्रेय रामदास गाडे के रूप में हुई है।

    पुलिस ने उस पर एक लाख रुपये का इनाम रखा है।

    जमानत

    जमानत पर बाहर था आरोपी

    घटना के बाद से दत्तात्रेय फरार है। उसके खिलाफ पुणे और आस-पास के अहिल्यानगर जिले में चोरी, डकैती और चेन स्नैचिंग के करीब आधा दर्जन मामले दर्ज हैं।

    PTI से बात करते हुए एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि जांच के दौरान पता चला कि वह 2019 में डकैती के एक मामले में जमानत पर रिहा हुआ था।

    2024 में दत्तात्रेय के खिलाफ पुणे में चोरी का मामला दर्ज किया गया था और उसे पुलिस थाने में बुलाया गया था।

    टीम

    आरोपी की तलाश में 13 टीमें

    पुलिस ने आरोपी की तलाश के लिए 13 टीमें बनाई हैं। आरोपी के परिचितों से पूछताछ की जा रही है।

    पुणे जोन II DGP स्मार्टाना पाटिल ने कहा, "आरोपी ने मास्क लगाया था, इसलिए चेहरा पहचान में नहीं आ पा रहा था। बाद में चेहरा पहचान में आया। हमारी टीम जल्द ही आरोपी को पकड़ लेगी। जो आरोपी के बारे में बताएगा, उसको एक लाख रुपए का इनाम दिया जाएगा। बस को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है।"

    पीड़िता

    पीड़िता बोली- दीदी बोलकर ले गया था आरोपी

    पीड़िता ने बताया कि वह मंगलवार सुबह करीब 5:45 बजे एक प्लेटफॉर्म पर सतारा जिले के फलटण के लिए बस का इंतजार कर रही थी, तभी एक शख्स उसके पास आया और उसे 'दीदी' कहकर संबोधित किया।

    पीड़िता ने बताया कि शख्स ने उसे बातचीत में उलझाते हुए कहा कि सतारा की बस दूसरे प्लेटफॉर्म पर आ गई है। इसके बाद वह उसे परिसर में ही खड़ी खाली 'शिव शाही' बस में ले गया।

    राजनीति

    कांग्रेस ने मांगा मुख्यमंत्री का इस्तीफा

    महाराष्ट्र कांग्रेस प्रमुख हर्षवर्धन सपकाल ने कहा, "घटना दुर्भाग्यपूर्ण है। अगर किसी मंत्री का बेटा लापता हो तो चार्टर्ड विमान को बीच हवा में ही मोड़ दिया जाता है। ऐसे कई मामले हो सकते हैं। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को इस्तीफा देना चाहिए।"

    कांग्रेस विधायक विजय वडेट्टीवार ने कहा, "महाराष्ट्र में कानून की धज्जियां उड़ चुकी हैं। सरकारी बस में ऐसी घटना हो जा रही है। पुलिस के ऊपर से लोगों का विश्वास उठ चुका है। मुख्यमंत्री थोड़ा ध्यान दें।"

    कार्रवाई

    प्रशासन ने अब तक क्या-क्या कार्रवाई की?

    घटना के बाद परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक ने बस स्टैंड पर तैनात 23 सुरक्षा गार्डों को तत्काल निलंबित करने का आदेश दिया है।

    डिपो प्रबंधक और यातायात नियंत्रक के खिलाफ भी जांच शुरू कर दी गई है। इस संबंध में एक हफ्ते के भीतर विस्तृत रिपोर्ट परिवहन आयुक्त को सौंपी जाएगी, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।

    राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) ने मामले का स्वत: संज्ञान लेते हुए कार्रवाई की मांग की है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    पुणे
    महाराष्ट्र
    रेप

    ताज़ा खबरें

    इस्तांबुल शांति वार्ता: रूस ने यूक्रेन के साथ बिना शर्त युद्ध विराम से किया इनकार रूस समाचार
    बिहार के मुजफ्फरपुर में नाबालिग की रेप के बाद हत्या मामले में अब तक क्या-क्या हुआ? बिहार
    'हाउसफुल 5' से पहले देख डालिए इस लोकप्रिय कॉमेडी फ्रैंचाइजी के चारों भाग, जानिए कहां हाउसफुल फिल्म
    सड़क पर झगड़े में क्षतिग्रस्त हुई कार पर बीमा क्लेम मिलेगा या नहीं? जानिए नियम  कार

    पुणे

    महाराष्ट्र: IAS पूजा खेडकर के माता-पिता फरार, किसान को धमकाने के मामले में ढूंढ रही पुलिस महाराष्ट्र
    मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर ट्रैक्टर से टकराकर खाई में गिरी तीर्थयात्रियों से भरी बस, 5 की मौत मुंबई
    महाराष्ट्र: ट्रेनी IAS पूजा खेडकर के परिवार ने फुटपाथ पर किया था अतिक्रमण, बुलडोजर चला महाराष्ट्र
    महाराष्ट्र: किसान को पिस्तौल से धमकाने पर ट्रेनी IAS पूजा खेडकर की मां मनोरमा गिरफ्तार महाराष्ट्र

    महाराष्ट्र

    महाराष्ट्र: नंदुरबार में ऑटो रिक्शा और बाइक में टक्कर के बाद 2 समुदायों में झड़प, पथराव-आगजनी सांप्रदायिक हिंसा
    हीरो साइकिल जल्द करेगी अरबों रुपये के निवेश की घोषणा, कंपनी अधिकारी ने दिए संकेत  विश्व आर्थिक मंच (WEF)
    शिवसेना नेता संजय निरुपम ने सैफ के हमले पर कहा, 5 दिन में इतने फिट कैसे?  संजय निरुपम
    JSW स्थापित करेगी इलेक्ट्रिक वाहन और बैटरी निर्माण प्लांट, जानिए कहां बनेगा  इलेक्ट्रिक वाहन

    रेप

    राजस्थान: क्या है आंगनबाड़ी में नौकरी का झांंसा देकर लगभग 20 महिलाओं से गैंगरेप का मामला?  राजस्थान
    हरियाणा: जींद में किशोरी का अपहरण कर 20 दिन तक गैंगरेप, 3 गिरफ्तार हरियाणा
    तमिलनाडु: धार्मिक जुलूस में शामिल होने गई किशोरी का अपहरण कर 7 लोगों ने गैंगरेप किया तमिलनाडु
    हॉलीवुड निर्माता-निर्देशक रोमन पोलंस्की पर दर्ज होगा रेप का मामला, कई महिलाओं ने लगाए गंभीर आरोप हॉलीवुड समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025