दिल्ली सरकार का प्रदूषण से बचाव के लिए बड़ा कदम, अब बिना PUC नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल
दिल्ली इस साल सर्दियों में प्रदूषण से लड़ने के लिए कई बड़े बदलाव कर रही है। 1 नवंबर से अगर आपके पास वैध पॉल्यूशन अंडर कंट्रोल (PUC) प्रमाणपत्र नहीं होगा, तो आप अपनी गाड़ी में पेट्रोल-डीजल नहीं भरवा पाएंगे। इसके साथ ही दिल्ली के बाहर पंजीकृत ऐसी गाड़ियां जो BS-VI उत्सर्जन मानकों को पूरा नहीं करतीं, उन्हें दिल्ली में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। CNG और इलेक्ट्रिक गाड़ियों को इससे छूट मिलेगी। ये सारे कदम हानिकारक प्रदूषण को कम करने और धुंध वाले महीनों में दिल्ली की हवा को साफ रखने के लिए उठाए जा रहे हैं।
सरकार ने कार्यालयों से 50 प्रतिशत कर्मचारियों को बुलाने को कहा
सरकार ने सभी कार्यालयों से 1 नवंबर से 28 फरवरी, 2027 तक 50 प्रतिशत कर्मचारियों से घर से काम करवाने को कहा है, ताकि सड़कों पर भीड़ कम हो सके। सर्दियों के दौरान निर्माण पर भी पाबंदी रहेगी, जिसमें लगभग 6 हफ्तों के लिए पूरी तरह रोक लगाई जाएगी। वहीं, पार्किंग शुल्क भी दोगुना किया जाएगा। इन सबके अलावा, दिल्ली EV पॉलिसी 2026 और 'परिवर्तन स्कीम' के तहत दिल्ली मेट्रो सेवाओं, इलेक्ट्रिक बसों और लास्ट-माइल कनेक्टिविटी के विकल्पों का ज्यादा इस्तेमाल करने पर जोर दिया जा रहा है।