दिल्ली में महाजाम: 30 रास्ते बंद, 45 मेट्रो स्टेशन सील और 200 ट्रेनें प्रभावित
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जंतर मंतर पर हो रहे विरोध प्रदर्शनों के चलते राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र की करीब 30 जगहों पर रास्ते बदले गए हैं और कई पाबंदियां भी लगाई गई है। इसलिए, आज आपको देरी का सामना करना पड़ सकता है, खासकर अगर आप रेलवे स्टेशन, ISBT या एयरपोर्ट की तरफ जा रहे हैं। कोशिश करें कि आज नई दिल्ली और सेंट्रल दिल्ली में गैर-जरूरी यात्रा से बचें।
दिल्ली मेट्रो ने 45 स्टेशन बंद किए
दिल्ली मेट्रो ने 45 स्टेशन बंद कर दिए हैं। दूसरी तरफ, 57 रेलवे स्टेशनों को बंद करने का फैसला वापस लिए जाने के बावजूद पश्चिम, मध्य, उत्तर और उत्तर-पश्चिमी रेलवे ने 200 से ज्यादा ट्रेनों को रद्द कर दिया है या उनका समय बदल दिया है।
पुलिस ने सभी लोगों से अपील करते हुए कहा है, 'यात्रियों से अनुरोध है कि वे अपनी यात्रा पहले से ही प्लान कर लें और प्रभावित इलाकों से गैर-जरूरी आवाजाही से बचें। नई दिल्ली और सेंट्रल दिल्ली के रास्ते रेलवे स्टेशन, ISBT या एयरपोर्ट जाने के लिए थोड़ा और ज्यादा समय लेकर निकलें।' ट्रैफिक या वैकल्पिक रास्तों की ताजा जानकारी के लिए आधिकारिक चैनलों पर नजर बनाए रखें।