IMD ने मुंबई के लिए जारी की भारी बारिश की चेतावनी, निजी कार्यालयों में शुरू हुआ WFH
देश
भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने मुंबई में भारी बारिश के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। शहर में बहुत भारी बारिश और तेज़ हवाओं के चलने का अनुमान लगाया गया है। इसी के मद्देनजर शहर के आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने निजी कार्यालयों से कहा है कि वे कर्मचारियों को घर से काम करने की सुविधा दें। इसका मुख्य मकसद लोगों को सुरक्षित रखना और भारी बारिश के दौरान सड़कों पर भीड़भाड़ कम करना है।
सरकारी कार्यालयों में आधे दिन का समय लागू
IMD की चेतावनी को देखते हुए सरकार ने राज्य के सभी गैर-जरूरी सरकारी कार्यालयों में अब आधे दिन काम करने का आदेश जारी किया है। इसका मुख्य उद्देश्य काम को जारी रखते हुए लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है, क्योंकि मुंबई एक बार फिर मानसून की भीषण बारिश का सामना कर रहा है।