वेल्स के प्रिंस विलियम और उनकी पत्नी कैथरीन सोमवार को अर्थशॉट प्राइज अवॉर्ड्स के लिए अपनी भारत यात्रा के तहत मुंबई मेट्रो में सवार हुए। उन्होंने विधान भवन से बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स तक का सफर तय किया। यह यात्रा सिर्फ औपचारिक मुलाकातों तक ही सीमित नहीं थी। उन्होंने सचिन तेंदुलकर और स्थानीय बच्चों के साथ गली क्रिकेट खेला। इतना ही नहीं, उन्होंने मिट्टी के कुल्हड़ों में कटिंग चाय का स्वाद भी चखा, जिससे उन्हें मुंबई के असली रंग में रंगने का मौका मिला।
शाही जोड़ा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलेगा
अर्थशॉट प्राइज की शुरुआत प्रिंस विलियम ने साल 2020 में की थी। यह हर साल 5 पर्यावरण इनोवेटर्स को 10 लाख पाउंड (लगभग 12.37 करोड़ रुपये) का इनाम देता है, जिससे वे अपने समाधानों को और बड़े पैमाने पर लागू कर सकें। इस कार्यक्रम का मुख्य आयोजन मंगलवार को मुंबई में होने वाला अवॉर्ड्स समारोह है। अपनी भारत यात्रा के आखिर में, यह शाही जोड़ा बुधवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेगा।