नवरात्रि 2026: प्रधानमंत्री मोदी ने की माता ब्रह्मचारिणी की पूजा, लिखा ये श्लोक
नवरात्रि के दूसरे दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देवी दुर्गा के द्वितीय रूप यानी माता ब्रह्मचारिणी के दर्शन-पूजन किया। उन्होंने इस खास दिन के महत्व पर बात करते हुए कामना की कि सभी का जीवन साहस, दृढ़ संकल्प और आत्मनियंत्रण से भरा रहे।
मोदी ने यूट्यूब पर 'चामुंडी के गीत' पोस्ट किए
सोशल मीडिया पर लोगों को नवरात्रि की शुभकामनाएं देते हुए उन्होंने एक संस्कृत श्लोक साझा किया, जो माता अंबिका की शक्ति का बखान करता है।
ऑनलाइन त्योहार के उत्साह को बरकरार रखने के लिए, उन्होंने यूट्यूब पर "चामुंडी के गीत" पोस्ट किए। इन गीतों के माध्यम से उन्होंने परंपरा और तकनीक के मेल से नवरात्रि की समृद्ध विरासत को अधिक लोगों तक पहुंचाया।
प्रधानमंत्री मोदी ने श्रीदुर्गासप्तशती के चौथे अध्याय (शक्रादि स्तुति) से लिया गया यह श्लोक पोस्ट किया:
“देव्या यया ततमिदं जगदात्मशक्त्या निश्शेषदेवगणशक्तिसमूहमूर्त्या।
तामम्बिकामखिलदेवमहर्षिपूज्यां भक्त्या नताः स्म विदधातु शुभानि सा नः॥”
इसका भावार्थ है कि जिस परम शक्ति से पूरा संसार संचालित होता है और जिसमें सभी देवताओं की शक्तियां समाहित हैं, उन मां अम्बिका को हम पूरी श्रद्धा से नमन करते हैं। देवता और महर्षि भी उनकी आराधना करते हैं। मां अंबिका हम सबका कल्याण करें। यह श्लोक उस समय का हिस्सा है जब देवी दुर्गा ने महिषासुर का वध किया था। तब इंद्र सहित सभी देवताओं ने भयमुक्त होकर भगवती की स्तुति की थी। इसे सामूहिक कल्याण, विश्व रक्षा और सुख-समृद्धि के लिए प्रभावी सिद्ध मंत्र माना जाता है।
बता दें, सोमवार नवरात्रि का दूसरा दिन है। इस दिन मां के दूसरे स्वरूप ब्रह्मचारिणी की पूजा की जाती है।