PM मोदी ने MSME को दिया बढ़ावा, BRICS पोर्टल से छोटे कारोबारियों के लिए खुला दुनिया का बाजार
प्रधानमंत्री मोदी ने हाल ही में नई दिल्ली में हुए 18वें BRICS समिट में एक नया BRICS MSME सहयोग पोर्टल लॉन्च किया है। यह पोर्टल BRICS देशों के छोटे कारोबारियों को फंडिंग जैसे संसाधनों से जुड़ने और ग्लोबल मार्केट तक पहुंच बनाने में मदद करने के लिए तैयार किया गया है। इससे छोटे एंटरप्रेन्योर के लिए इंटरनेशनल लेवल पर व्यापार करना आसान हो जाएगा।
सम्मेलन में MSME और स्टार्टअप को मदद पर चर्चा
प्रधानमंत्री मोदी ने सिर्फ सरकारी अधिकारियों को ही नहीं, बल्कि किसानों, रिसर्च करने वालों, महिलाओं और युवाओं को भी मजबूत रिश्ते बनाने में शामिल होने के लिए प्रोत्साहित किया।
इस समिट में स्टार्टअप और MSME के लिए काम आसान बनाने पर भी जोर दिया गया। तेजी से पेमेंट के लिए इनवॉइस डिस्काउंटिंग, ब्रिक्स कनेक्ट (जो स्किल्स, महिलाओं की वर्कफोर्स में हिस्सेदारी, सोशल सिक्योरिटी और क्षमता निर्माण पर केंद्रित है), सभी सदस्य देशों में स्टार्टअप और इंक्यूबेटर्स को जोड़ने वाला ब्रिक्स इंक्यूबेटर नेटवर्क और भारत द्वारा सुझाया गया BRICS स्टार्टअप इनोवेशन फंड जैसे कई विचारों पर चर्चा हुई। इन सबका मकसद नए आइडिया को बढ़ावा देना और सभी की भागीदारी बढ़ाना था।